Thursday, June 18

Grand Prix of Spain 2024: अब पेरिस ओलंपिक की उलटी गिनती भी शुरू हो गई है। तभी तो अब सभी खिलाड़ी भी ओलंपिक के लिए तैयारियों में जुट गए है। अब ओलंपिक खेलों को शुरू होने में काफी कम समय बचा है। ओलंपिक के शुरू होने से पहले अब भारत की महिला ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट ने अपने देश भारत का नाम रोशन किया है।

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले ग्रां प्री ऑफ स्पेन 2024 में कुश्ती का खिताब जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। तभी तो अब भारतवासियों को पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती की इस प्रतियोगिता से काफी उम्मीदें भी बढ़ गई है।

Grand Prix of Spain 2024 विनेश फोगाट ने ग्रां प्री ऑफ स्पेन 2024 कुश्ती में जीता गोल्ड :-

Grand Prix of Spain 2024 मैड्रिड में हुई ग्रां प्री ऑफ स्पेन 2024 में विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस प्रतियोगिता के फाइनल में विनेश फोगाट ने मारिया टियुमेरेकोवा को 10-5 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। इससे पहले मारिया रूस के लिए खेलती थी लेकिन अब वह एक इंडिविजुअल नेचुरल एथलीट के रूप में खेल रही है।

Vinesh Phogat
image source : X

Grand Prix of Spain 2024 जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह :-

Grand Prix of Spain 2024 इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विनेश फोगाट को वीजा मिलने में देरी होने के कारण आखिरी समय में विदेश मंत्रालय से मदद मांगनी पड़ी थी। लेकिन जब उनको वीजा मिला तो उसके कुछ ही घंटों के बाद विनेश फोगाट मैड्रिड पहुंचीं और इस परियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए वो फाइनल तक पहुंच गईं।

Vinesh Phogat
image source : X

इससे पहले विनेश फोगाट एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं। वहीं इस बार विनेश फोगाट ने ग्रां प्री ऑफ स्पेन 2024 में अपने इस अभियान की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है। इस प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में विनेश फोगाट ने क्यूबा की पैन अमेरिकन चैंपियन युस्नेलिस गुजमान को 12-4 अंकों से हराया।

Grand Prix of Spain 2024 क्वार्टरफाइनल में मैडिसन पार्क्स से भिड़ी थी फोगाट :-

Grand Prix of Spain 2024 ग्रां प्री ऑफ स्पेन 2024 में अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट का सामना कनाडा की मैडिसन पार्क्स से हुआ था। कनाडा की इस खिलाड़ी ने बर्मिंघम में हुए 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। वहीं इस मुकाबले में विनेश फोगाट ने मैडिसन को हराते हुए शानदार जीत हासिल की। इसके बाद विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में कनाडा की ही एक और पहलवान कैटी डटचक को 9-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

Vinesh Phogat
image source : X

ये भी पढ़ें: कौन हैं दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर? टॉप-5 में शामिल हैं 4 भारतीय दिग्गज

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version