Tuesday, June 16

Wimbledon 2024: विंबलडन 2024 के एक मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने सेंटर कोर्ट पर उगो हम्बर्ट पर 6-3, 6-4, 1-6, 7-5 से आसान जीत दर्ज की। कार्लोस अल्काराज अब किसी बड़े टूर्नामेंट के अंतिम आठ दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।

Carlos Alcaraz
image source : X

Wimbledon 2024 वहीं अब कार्लोस अल्काराज का मुकाबला टॉमी पॉल और रोबर्टो बतिस्ता ऑगुट के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। कार्लोस अल्काराज ने इस मुकाबले के समाप्त होने के बाद कहा, ” मुझे लगता है कि मैंने आज काफी अच्छा खेला है। इस मुकाबले में मैंने काफी ऊंचे स्तर का खेल दिखाया है।”

Wimbledon 2024 पाओलिनी को मिला वॉकओवर :-

Wimbledon 2024 वहीं महिलाओं के वर्ग में फ्रेंच ओपन की उपविजेता जैस्मीन पाओलिनी अपने पहले विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। क्यूंकि इस मुकाबले में तीसरे सेट में मेडिसन कीज पैर की चोट के कारण रिटायर हो गईं। उस समय दोनों का स्कोर 5-5 था। इस मुकाबले में इटली की इस खिलाड़ी जैस्मीन ने अपना पहला सेट 6-3 से जीता था।

Jasmine Paolini
image source : X

Wimbledon 2024 इसके बाद इस मुकाबले में कीज ने दूसरा सेट 7-6 से अपने नाम किया था। वहीं इसके साथ ही जैस्मीन इस तरह पेशेवर युग में विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली इटली की पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गई है। इसके बाद अब वो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इटली की पहली महिला खिलाडी बनने की राह पर है। अब इसके बाद जैस्मीन का सामना एम्मा नावारो से होगा। जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में कोको गॉफ को हराया है।

Wimbledon 2024 यानिक सिनर क्वार्टर फाइनल में, कोको गॉफ बाहर :-

यानिक सिनर ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए अब विंबलडन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मुकाबले में सिनर ने 14वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन को सीधे 6-2, 6-4, 7-6 (9) से हराया। इसके अलावा महिला वर्ग में कोको गॉफ को हार कर बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। अब सिनर का अगला मुकाबला दानिल मेदवेदेव से होगा।

Yannick Sinner
image source : X

Wimbledon 2024 एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबला कार्लोस अल्काराज और टॉमी पॉल के बीच खेला जाएगा। क्यूंकि महिला वर्ग में मेडिसन कीज के तीसरे सेट में 5-5 के स्कोर पर हट जाने के बाद जैस्मीन पाओलिनी ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद अब पाओलिनी का अगला मुकाबला एम्मा नवारो से होगा। जिसने मौजूदा अमेरिकी ओपन चैंपियन कोको गॉफको सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर बहार का रास्ता दिखाया।

ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक से पहले विनेश फोगाट ने किया धमाका, स्पेन में जीता गोल्ड 

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version