Monday, February 16

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज सोमवार, 16 फरवरी को 30 वां मैच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ श्रीलंका की टीम को अपनी आखिरी जीत साल 2010 में मिली थी। जबकि पिछले 16 सालों में इन दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में कुल 2 मैच खेले गए हैं। तब इन दोनों ही मैचों में कंगारू टीम को जीत मिली थी। तभी तो अब ऐसे में आइए इस मैच से जुड़ी अन्य जरुरी बातों पर भी एक बार नजर डाल लेते हैं।

अभी तक ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा है भारी :-

इन दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2007 में खेला गया था। वहीं तब से लेकर अभी तक इनके बीच कुल 26 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 15 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।

australia cricket team
australia cricket team

जबकि 10 मैचों में श्रीलंका की टीम को जीत मिली है। वहीं इस दौरान उनका एक मैच टाई भी रहा है। इसके अलावा इस मौजूदा विश्व कप में अभी तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक मैच जीता है और एक हारा है। जबकि श्रीलंका की टीम ने अपने दोनों ही मैच जीते हैं।

आज ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन :-

ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने पिछले मैच में जिम्बाब्वेे की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज ऐसे में यह टीम अपनी उस हार को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं इस टीम के कप्तान ट्रेविस हेड इस विश्व कप में अभी तक कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। लेकिन आज उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Australia cricket team
image source via getty images

ऑस्ट्रेलिया की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा और मैथ्यू कुहनेमैन।

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है आज श्रीलंका की टीम :-

इस मौजूदा विश्व कप में श्रीलंका की टीम काफी शानदार फॉर्म में चल रही है। वहीं आज अपनी इस फॉर्म को वह कंगारू टीम के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी। वहीं सुपर-8 चरण को देखते हुए आज उनके लिए यह मैच काफी अहम भी होने वाला है। इसके अलावा श्रीलंका के गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है। तभी तो आज कंगारू बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहना होगा।

Srilanka Cricket Team
Srilanka Cricket Team

श्रीलंका की संभावित एकादश : पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशन हेमंथा, दुनिथ वेलालागे, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना।

ऐसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-

पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर काफी संतुलित मानी जाती है। क्यूंकि यहां पर नई गेंद से गेंदबाजों को जरूर मदद मिलती है। इसके अलावा नजरें जमने के बाद यहां पर बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है। इसके बाद बल्लेबाज यहां पर बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकता है।

Pallekele International Stadium Pitch Report
Pallekele International Stadium Pitch Report

जबकि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता जाता है तो यह पिच धीमी होती जाती है और फिर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन का रहा है। जबकि यहां पर 170 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी चेज हुआ है।

कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-

श्रीलंका मौसम विज्ञान के अनुसार आज 16 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हुए आज यहां पर अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि आज यहां पर बारिश होने की 10 प्रतिशत संभावना है। तभी तो आज के इस मैच में बारिश अपना खलल जरूर डाल सकती है।

कब और कहां देखें आप यह मैच :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच आज यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आज रहेंगी नजरें :-

मार्कस स्टोइनिस ने अपने पिछले 8 मैचों में 161 रन बनाए हैं। जबकि मैट रेनशॉ ने 5 मैचों में 121.21 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए हैं। इसके अलावा श्रीलंका की तरफ से कुसल ने पिछले 10 मैचों में 335 रन बनाए हैं।

Kusal Mendis
Kusal Mendis

जबकि निसांका ने 10 मैचों 246 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में एलिस ने 7 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। जबकि महेश तीक्षणा ने 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। आज के इस मैच में इन सभी खिलाड़ियों पर फिर से नजरें रहने वाली हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version