Thursday, February 19

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज गुरुवार, 19 फरवरी को 37 वां मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और इटली क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। इन दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 3-3 मैच खेले हैं।

इसमें से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने अपने सभी मैच जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि इटली की टीम को केवल एक ही मैच जीता है। इसके अलावा अपने पिछले मैच में इस टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ काफी संघर्ष किया था। लेकिन तब उसको हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा आज के इस मैच में भी यह टीम उसी तरह का खेल दिखाना चाहेगी।

आज इस तरह की हो सकती है वेस्टइंडीज की टीम :-

अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने नेपाल की टीम को बड़ी आसानी से 9 विकेट से हरा दिया था। उस मैच में कप्तान शाई होप ने शानदार अर्धशतक लगाया था। तब उनका साथ विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने दिया था। उस मैच में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों शानदार रही थी। इस मैच में भी यह टीम जीत के साथ आगे बढ़ने की सोचेगी।

West Indies cricket team
West Indies cricket team

वेस्टइंडीज की संभावित एकादश : ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, और शमर जोसेफ।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है इटली की टीम :-

अपने पिछले मैच में इटली की टीम को इंग्लैंड की टीम के खिलाफ कड़ा संघर्ष करते हुए हार का सामना करना पड़ा था। वहीं उस मैच में इटली की टीम के लिए ग्रांट स्टीवर्ट ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। आज के इस मैच में उनसे फिर से वैसी ही उम्मीद रहेगी।

Italy cricket team
Italy cricket team

इटली की संभावित एकादश : एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मानेन्टी (कप्तान), बेन मानेन्टी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टुअर्ट, जियान मीड (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामागे और अली हसन।

कैसा रहेगा आज कोलकाता की पिच का मिजाज :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनाई जाती है। तभी तो इस टी-20 प्रारूप में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। लेकिन मैच की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है।

Eden Gardens Stadium Pitch Report
Eden Gardens Stadium Pitch Report

इसके बाद जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है। इससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं। जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन है।

कैसा रहेगा आज कोलकाता का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 19 फरवरी को कोलकाता में मौसम एक दम साफ रहेगा। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के दिन यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में यहां पर मैच में किसी भी प्रकार का खलल नहीं देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और इटली क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आज आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version