T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार, 15 फरवरी को 25 वां मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा। इसके अलावा इस टी 20 विश्व कप में इन दोनों टीमों ने अपने 2-2 मैच खेल लिए हैं। तब इनमें खेलते हुए कैरेबियाई टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं। जबकि नेपाल की टीम को अपने दोनों मैचों में हार मिली है।
इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम अभी इस ग्रुप में टॉप पर मौजूद है। जबकि नेपाल की टीम सबसे निचले पायदान पर है। लेकिन आज के इस मैच में यह टीम करैबियाई टीम के खिलाफ कुछ चुनौती पेश कर सकती है। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सुबह 11 बजे खेला जाएगा।
नेपाल टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच अभी तक कुल 3 टी 20 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते है इनमें से 2 में नेपाल की टीम को जीत मिली है। जबकि इस बीच केवल एक ही मैच को कैरेबियाई टीम ने जीता है। लेकिन वेस्टइंडीज की इस मौजूदा फॉर्म को देखर लगता है कि वह इस मैच को आसानी के साथ जीत लेगी। लेकिन नेपाल की टीम भी इस कैरेबियाई टीम को हराने का माद्दा रखती है।
आज ऐसी हो सकती है वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 :-
इस टूर्नामेंट में खेलते हुए अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ जीत हासिल की थी। उस मैच में कैरेबियाई टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उस मैच में वेस्टइंडीज की टीम को इंगलिश टीम के खिलाफ ३० रन से जीत मिली थी। इस मैच में भी आज यह टीम अपनी उसी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

वेस्टइंडीज की संभावित एकादश : ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, और शमर जोसेफ।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है नेपाल की टीम :-
इसके अलावा अपने पिछले मैच में नेपाल की टीम का प्रदर्शन काफी बेकार रहा था। क्यूंकि उस मैच में उनको इटली के खिलाफ एक तरफ़ा हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज के इस मैच में यह टीम अपनी पिछली हार को भुलाकर शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं आज इस मैच में नेपाल की टीम को अपने बल्लेबाज कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख और कप्तान रोहित पौडेल, दिपेंद्र सिंह ऐरी से अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी।

नेपाल की संभावित एकादश : कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दिपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और शेर मल्ला।
कैसी रहेगी आज वानखेड़े स्टेडियम की पिच :-
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के खेलने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिलती हैं। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती जाती है। इस मैदान पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं।

क्यूंकि यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी होती है। जबकि यहां की पिच फ्लैट होती है। तभी तो यहां पर हमें हमेशा हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। लेकिन रात के मुकाबलों में यहां पर ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें यहां पर अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 15 फरवरी को मुंबई में मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 21 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो ऐसे में मैच बिना किसी रूकावट के पूरा होने की उम्मीद है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







