T20 World Cup: अभी हाल ही में समाप्त हुए टी-20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट को भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता था। वहीं इस टी-20 विश्व कप 2026 के टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था।
क्यूंकि उन्होंने अपने देश के लिए सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में बेहतरीन पारियां खेलते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके चलत हुए भारतीय टीम ने अपना तीसरा टी-20 विश्व कप का खिताब भी जीता था। आइए आज उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं जिन्होंने टी-20 विश्व कप में लगातार 3 पारियों में 50+ रन बनाए हैं।
1. विराट कोहली : साल 2016-21 :-
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने थे। क्यूंकि उन्होंने साल 2016 के टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम पर भारतीय की रिकॉर्ड जीत में नाबाद रहते हुए 82 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद फिर उन्होंने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी। लेकिन उस अहम मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फिर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2021 के संस्करण में अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 57 रन की शानदार पारी खेली थी।
2. केएल राहुल : साल 2021 :-
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल साल 2021 में इस सूची में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे। उस संस्करण में उन्होंने शुरुआत में पाकिस्तान की टीम और न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

इसके बाद फिर उन्होंने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ मैचों में खेलते हुए 50+ रन की शानदार पारियां खेलीं थी। उस समय उन्होंने क्रमशः 69, 50 और 54* रन के स्कोर के साथ टूर्नामेंट को समाप्त किया था। लेकिन उस संस्करण में भारतीय टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ अपना मैच हारने के साथ ही ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी।
3. संजू सैमसन : साल 2026 :-
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने साल 2026 में टी-20 विश्व कप के संस्करण में कुल 5 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 80.25 की बल्लेबाजी औसत और 199.37 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 3 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

इसके अलावा वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ खेले गए सुपर-8 मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने नाबाद रहते हुए 97 रनों की शानदार पारी भी खेली थी। इसके बाद फिर उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रन की पारियां खेली थी। वहीं इस पूरे टूर्नामेंट में उनसे ज्यादा रन केवल टिम साइफर्ट (326) और साहिबजादा फरहान (383) ने बनाए थे।
4. संजू सैमसन ने लगाए एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के :-
इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में कुल 26 छक्के लगाए थे। इसके चलते हुए वह एक टी-20 विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने थे।

वहीं इस विशेष सूची में उनके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज फिन एलन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2026 के इसी संस्करण में खेलते हुए कुल 20 छक्के लगाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






