Indian Team Squad for World Cup 2023: क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे विश्वकप 2023 की तारीख दिन-प्रतिदिन करीब आ रही है और अब इसके लिए भारतीय टीम भी तैयार हो चुकी है। क्रिकेट विश्व कप 2023 की शुरुआत आगामी पांच अक्टूबर से होने वाली है। इससे ठीक एक महीने पहले भारतीय टीम का भी ऐलान हो चुका है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान करते हुए 15 खिलाड़ियों की लिस्ट दे दी है।
जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी के नियम के अनुसार विश्वकप की शुरुआत से एक महीने पहले सभी टीमों को उनके स्क्वाड की जानकारी देनी होगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने भी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। विश्वकप के स्क्वॉड में फिलहाल टीम एशिया कप 2023 की तरह ही नजर आ रही है। हांलाकि माना जा रहा है आने वाली तारीख 28 सितंबर तक टीम के कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
विश्वकप 2023 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह
India has announced their squad for #WorldCup2023. What are your thoughts about the squad?
What will be your playing XI against Australia in the first World Cup game?#CricketTwitter📷 #Indiasquad #CricketWorldCup pic.twitter.com/chht16bZgt— Sports Digest (@SportsDigestINT) September 5, 2023
इस टीम में एक बार फिर से भारतीय चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल पर भरोसा जताया है। इस हिसाब से गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ विश्वकप 2023 में ओपन करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा केएल राहुल को टीम में स्थान दिया गया है और साथ ही ईशान किशन भी लिस्ट में दिखाई दे रहे हैं। वैसे तो माना जा रहा है कि ये दोनों बल्लेबाज को टीम इंडिया मध्यक्रम में उतारेगी, लेकिन जरूरत पड़ी तो इनसे ओपन भी करवाया जा सकता है। इनके अलावा विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव को उनके हिसाब से जिम्मेदारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: आखिर 10 विकेट से जीत के बाद भी क्यों खुश नहीं हैं कप्तान रोहित शर्मा…
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







