भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज जवागल श्रीनाथ पिछले कई समय से मैच रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सोमवार को एशिया कप 2023 के दौरान भारतीय टीम और नेपाल के बीच मुकाबला होना है। इस मुकाबले के दौरान जवागल श्रीनाथ कुल 250वीं बार वनडे मैच के रूप में अपनी सेवा देंगे। जानकारी के लिए बता दें कि श्रीनाथ रंजन मदुगले, क्रिस ब्रॉड और जेफ क्रो के बाद जवागल श्रीनाथ ये उपलब्धि हासिल करने वाले आईसीसी के चौथे मैच रेफरी बन जाएंगे। इसके अलावा 250 मैच में रेफरी बनने वाले पहले भारतीय भी बन जाएंगे।

मैच रेफरी के रूप में रहा शानदार समय- जवागल श्रीनाथ

गौरतलब है कि आईसीसी के द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में जवागल श्रीनाथ ने कहा है कि मैच रेफरी के रूप में इस मुकाम तक पहुंच कर उन्हें बहुत शानदार लग रहा है। इसके अलावा श्रीनाथ ने कहा कि इस काम को करते हुए उन्हें 17 साल का समय हो गया है। यह अविश्वसनीय है कि मैंने अब तक जितने वनडे मैच खेले हैं, उससे कहीं अधिक में एक अधिकारी के रूप में भूमिका निभाई है। मुझे अभी भी खेल से जुड़े रहने का सौभाग्य मिला है। मैंने 2006 में कोलंबो और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच में रेफरी के रूप में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उसी वक्त से मैंने शानदार समय बिताया है। मैं अपने आने वाले सालों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा।


कई समय तक भारतीय टीम की गेंदबाजी की कमान को संभालने वाले शानादार गेंदबाज जवागल श्रीनाथ पहली बार साल 2006 में आईसीसी के मैच रेफरी बनें। इसके बाद साल 2007 में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2009 और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, साल 2012, 2014, 2016 और 2021 आईसीसी टी-20 विश्वकप में मैच रेफरी के रूप में भूमिका निभाई। इन सब के अलावा जवागल श्रीनाथ अब तक कुल 65 टेस्ट, 118 पुरुष टी-20 और 16 महिला टी-20 इंटरनेशनल में भी मैच रेफरी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें: बुमराह के घर आया नया मेहमान, जानिए क्या है बच्चे का नाम

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version