Saturday, June 20

कापी लंबे समय के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर से निजी कारणों के चलते एशिया कप के बीच में भारत लौट आए हैं। दरअसल, जसप्रीत बुमराह और उनकी धर्मपत्नी संजना गणेशन के घर पर एक नया मेहमान आया है। भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज अब पिता बन चुके हैं। इसकी जानकारी खुद बुमराह ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

अपने घर नए मेहमान आने की खबर को साझा करते हुए जसप्रीत बुमराह ने ट्वीट किया किया और लिखा कि, हमारा परिवार अब बड़ा हो गया है। हमारा दिल भर गया है। जितना कभी हमने सोचा नहीं था। आज सुबह हमने अंगद जसप्रीत बुमराह का स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का ये नया पाठ जो भी अपने साथ लाया है, उसके लिए हम इंतजार नहीं कर सकते हैं। जसप्रीत और संजना।


हांलाकि जसप्रीत बुमराह अभी निजी कारणों के चलते घर पर आए हुए हैं, लेकिन वो एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले भी बुमराह चोट के चलते काफी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। इसके बाद काफी मसक्कत के बाद वो एक बार फिर से फिट होकर आयरलैंड टूर पर गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने शानदार वापसी की और सीरीज के दो मुकाबलों में 4 विकेट अपने नाम किए। एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में वो पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन बारिश के चलते उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: नेपाल के खिलाफ ईशान के पास है ये शानदार मौका, बन सकते है स्पेशल खिलाड़ी

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version