इस साल टी-20 विश्वकप भी खेला जाना है और दुनिया की नजर इस पर रहने वाली है। अब ऐसे में भारतीय टीम भी इसके लिए तैयारियों में जुट गई है। ये ही कारण है कि अब भारतीय टीम 11 जनवरी से अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले भारत के लिहाज से एक बुरी खबर भी सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय टीम के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गए हैं। हांलाकि अभी तक बीसीसीआई की तरफ से अभी तक कोई खबर सामने नहीं आ पाई है और टीम का भी कोई ऐलान नहीं हो पाया है।
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के खेलने पर है संशय
साल 2023 के विश्वकप के दौरान उपकप्तान हार्दिक पांड्या एक मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। हांलाकि इसके बाद संभावना जताई जा रही थी कि वो वापसी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हार्दिक की चोट इतनी गंभीर थी कि ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और साउथ अफ्रीका के साथ भी इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान नहीं खेल पाए थे। इन सब के बाद अब उम्मीद जताई जा रही थी कि अफगानिस्तान सीरीज में फिट हो जाएंगे, लेकिन अभी ऐसा होते हुए नहीं दिखाई दे रही है।
हार्दिक पांड्या के अलावा सूर्यकुमार यादव का भी अफगानिस्तान सीरीज में खेलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हांलाकि साउथ अफ्रीका की सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में वो भी चोटिल हो गए थे। अब तक उनके बारे में भी बीसीसीआई की तरफ से किसी भी प्रकार का औपचारिक अपडेट सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका दौरे के बाद अब भारतीय टीम का इससे होगा मुकबला, शेड्यूल आया सामने
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







