Friday, February 13

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही सीरीज का फिलहाल समापन हो गया है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज की तो वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को मात दी। हांलाकि दूसरे टेस्ट मैच मात्र दो दिन तक ही चल पाया। फिलहाल अब भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरा खत्म हो गया है और इसके बाद का शेड्यूल भी आ चुका है।

अफगानिस्तान करेगी भारत का दौरा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक लंबी सीरीज के बाद भारतीय टीम अपने देश लौट आएगी। हांलाकि इसके बाद भी टी-20 विश्वकप के लिहाज से भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। ये सीरीज भारत में ही होगी। इस सीरीज में दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसका पहला मुकबला चंडीगण के मोहाली में 11 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में जबकि तीसरा मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलोर में खेला जाएगा। अब बात करें टी-20 मुकाबलों की टाइमिंग की तो ये इस सीरीज के सभी मुकाबले शाम को सात बजे से खेले जाएंगे।

ये सीरीज दोनों ही देशों के लिए टी-20 विश्वकप 2024 के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। ये ही कारण है कि भारतीय टीम भी सीरीज में अपने अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल करना चाहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मूताबिक रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सिनियर खिलाड़ी टी-20 विश्वकप खेलने के लिए इच्छुक बताए जा रहे हैं। हाल में ही आई रिपोर्ट के मूताबकि साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने रोहित और विराट से उनके टी-20 विश्वकप में भारत लेने पर भी गंभीर चर्चा की। इसके बाद अब खबर आ रही है कि आने वाले एक या दो दिन के अंदर इस बार भी फैसला हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान के इस टी-20 मैच में बेहद सस्ते दाम में मिल जाएगा टिकट

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version