भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक एक से बढ़कर एक गेंदबाज आए हैं और गेंदबाजी इतिहास के पन्नों को स्पिनर्स ने चार चांद लगाने का काम किया है। अनिल कुंबले, बिशन सिंह बेदी, ईरापल्ली प्रसन्ना, हरभनजन सिंह से लेकर आज के रविद्रंन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे युवा गेंदबाजों ने भारतीय स्पिन गेंदबाजी में अपना अहम योगदान दिया हुआ है। अब ऐसे में कई लोगों के मन में इस स्पिनर्स के रिकॉर्ड्स के बारे में सवाल उठते हैं। आपके ऐसे ही एक सवाल का इस लेख में हम जवाब देने जा रहे हैं। जिसमें हम आपको ये बताएंगे कि आखिर भारत की तरफ से किस गेंदबाज ने सबसे पहली हैट्रिक ली है।

हरभजन सिंह

Harbhajan Singh
Photo Source: Twitter

भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे पहली हेट्रिक लेने वाले गेंदबाज का नाम हरभजन सिंह है। साल 2001 में हरभजन ने टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वार्न को आउट कर भारतीय क्रिकेट इतिहास की पहली हैट्रिक ली। हरभजन सिंह आज किसी परिचय के मौहताज नहीं है। उन्होंने कई अहम मैचों को अपनी कमाल की स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के लिए साल 1998 में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ डेब्यू किया। इस गेंदबाज ने जब से भारतीय टीम के लिए खेला तभी से यह टीम इंडिया का अहम खिलाड़ी बन गया।

हरभजन का रिकॉर्ड

हरभजन उन पूर्व चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट खेला हो। उन्होंने 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी-20 मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए योगदान दिया है। हरभजन ने टेस्ट क्रिकेट में 417, वनडे में 269 और टी-20 में 25 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया है।

3 जुलाई को मनाते हैं जन्मदिन

भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज में से एक हरभनज सिंह का जन्म आज ही के दिन यानी 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। हरभजन सिंह भारत के लिए दो बार की विश्वकप टीम का हिस्सा रह चुके है। साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे विश्वकप विजेता टीम के लिए हरभजन सिंह ने अपना अहम योगदान दिया था। 2011 के विश्वकप में हरभजन सिंह ने कुल 9 विकेट अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें:  वेस्टइंडीज दौरे के लिए ये स्टार गेंदबाज कर सकता हैं डेब्यू

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version