Sunday, February 15

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ क्रिकेट अफ्रीका को पहले वनडे मैच में 17 रनों से हरा दिया है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच रांची में खेला गया था। इस मैच में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जबकि टॉस को हारकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 332 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में भारतीय टीम की जीत के 3 सबसे बड़े हीरो विराट कोहली हर्षित राणा और कुलदीप यादव रहे हैं।

विराट कोहली ने लगाया शानदार शतक :-

Virat Kohli
Virat Kohli

इस मैच में जब दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली खेलने के लिए उतरे थे तब यशस्वी जायसवाल 25 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके चलते भारतीय टीम का पहला विकेट गिर गया था। इसके बाद फिर विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और एक शानदार साझेदारी निभाई। वहीं इस मैच में उन्होंने पहले 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रनों की पारी खेल डाली। उनकी इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले।

कुलदीप यादव ने लिए 4 अहम विकेट :-

Kuldeep Yadav
image source via getty images

भारतीय स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को जब भी टीम इंडिया में खेलने का मौका मिलता है तो वह अपना काम पूरा करके दिखाते हैं। क्यूंकि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस पहले मैच में खेलते हुए अपने 10 ओवर के स्पेल में 68 रन देकर 4 अहम विकेट हासिल किए। इस मैच में एक समय मैथ्यू ब्रीट्ज़के और मार्को यानसेन की जोड़ी मैच को भारत से काफी दूर ले जा रहे थे। इसके बाद फिर एक ही ओवर में कुलदीप यादव ने दोनों को आउट करके मैच में भारतीय टीम की वापसी करा दी।

भारत के लिए हर्षित राणा ने शानदार शुरुआत :-

इस मैच में भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी टीम के काफी शानदार गेंदबाजी की थी। क्यूंकि उन्होंने मैच में शरुआत में ही अफ्रीका की टीम को झटके दिए थे। अगर इस मैच में वह अफ्रीका की टीम को शुरुआती झटके नहीं देते तो मैच का रिजल्ट कुछ और हो सकता था।

Harshit Rana
Harshit Rana

इसके अलावा उन्होंने साउथ अफ्रीका की पारी के दूसरे ओवर में ही रियान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक को आउट कर दिया। वहीं ये दोनों अफ्रीकी बल्लेबाज इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं अगर ये दोनों खिलाड़ी टिक जाते तो सभी को पता है कि वो क्या कर सकते हैं। तभी तो अब ऐसे में भारतीय टीम की इस शानदार जीत में हर्षित राणा का भी काफी अहम योगदान है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version