Test cricket: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाने वाला है। इस पूरी सीरीज में अभी तक इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वहीं इस समय वह सीरीज में 2-1 से आगे है। इसके चलते हुए अब इस चौथे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों से एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। आइए इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

1. जो रूट :-

Joe Root

इस मामले में पहले स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का नाम आता है। इस मैदान पर उन्होंने पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने यहां पर 11 मैच की 19 पारियों में 65.20 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 978 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक भी आए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन का रहा है। उन्होंने यह पारी साल 2016 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली थी।

2. डेनिस कॉम्पटन :-

Denis Compton

इस सूचि में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड टीम के पूर्व बल्लेबाज डेनिस कॉम्पटन का नाम आता है। क्यूंकि इस मैदान पर उन्होंने अपना पहला मैच साल 1939 में खेला था। वहीं इस मैदान पर वह आखिरी बार साल 1955 में खेले थे। उस समय उन्होंने यहां पर 8 मैचों की 13 पारियों में 81.80 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 818 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक भी आए थे। तब उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 158 रन रहा था। इसके अलावा वह 3 बार नाबाद भी रहे थे।

3. माइकल आथर्टन :-

Michael Atherton

इस मामले में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड के एक और पूर्व बल्लेबाज माइकल आथर्टन का नाम आता है। उन्होंने भी इस मैदान पर अपना आखिरी मैच साल 1990 में खेला था। वहीं इस मैदान पर खेलते हुए उनके बल्ले से सबसे बड़ी पारी साल 2001 में आई थी। तब उन्होंने यहां पर 131 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। उन्होंने यहां पर कुल 10 मैचों की 18 पारियों में 40.50 की बल्लेबाजी औसत से 729 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक भी आए थे।

4. एलेक स्टीवर्ट :-

Alec Stewart

इस सूचि में चौथे पायदान पर इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट का नाम आता है। इस दिग्गज बल्लेबाज ने यहां पर अपना पहला मैच साल 1992 में खेला था। जबकि उन्होंने यहां पर अपना अंतिम मैच साल 2002 में खेला था। इस बीच उन्होंने यहां पर 9 मैचों की 14 पारियों में खेलते हुए कुल 704 रन बनाए थे। इस बीच वह 2 बार नाबाद भी रहे थे। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से यहां पर 3 शतक और 1 अर्धशतक भी आया था। वहीं यहां पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 164 रन रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version