Saturday, March 21
Pink Ball Test: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अभी हाल ही में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में 176 रन से हराया था। इन दोनों टीमों के बीच यह पिंक बॉल टेस्ट मैच किंग्स्टन में खेला गया था। इस टेस्ट मैच में अपनी दूसरी पारी में मेजबान वेस्टइंडीज की टीम चौथी पारी में सिर्फ 27 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी। वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी के सामने कैरेबियाई बल्लेबाजों ने काफी खराब प्रदर्शन किया। आइए इस बीच डे-नाइट टेस्ट में सबसे कम टीम स्कोर के बारे में भी जान लेते हैं।

1. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम :-

इस पिंक बाल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 225 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में मेजबान टीम केवल 143 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 121 रन ही बना पाई थी।
West Indies and Australia cricket team
West Indies and Australia cricket team
इसके बाद जीत के लिए मिले 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम सिर्फ 27 रन बनाकर 14.3 ओवर में ही ऑल आउट हो गई थी। वहीं वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट और स्कॉट बोलैंड ने हैट्रिक ली थी।

वेस्टइंडीज टीम ने बनाया टेस्ट में अपना न्यूनतम स्कोर :-

West Indies Cricket Team
image source : X
इसके चलते हुए अब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इसके अलावा यह अनचाहा रिकॉर्ड फिलहाल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नाम पर दर्ज है। यह अनचाहा रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की टीम ने ऑकलैंड टेस्ट में साल 1955 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ बनाया था।

2. भारतीय क्रिकेट टीम :-

Indian cricket team
Indian cricket team
साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की तीसरी पारी में भारतीय पारी नाटकीय रूप से 36/9 के मामूली स्कोर पर समाप्त हो गई थी। उस मैच में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट हासिल किए थे। उस समय कोई भी भारतीय बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका था। इसके अलावा मोहम्मद शमी चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं आ पाए थे। इसके बाद अंत में इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत लिया था।

3. इंग्लैंड क्रिकेट टीम :-

England cricket team
England cricket team
डे-नाइट टेस्ट मैचों में इंग्लैंड क्रिकेट टीम 60 से कम स्कोर पर ऑल-आउट होने वाली एकमात्र अन्य टीम है। क्यूंकि साल 2018 में इंग्लिश टीम ने ऑकलैंड में खेले डे-नाइट टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी के सामने अपने घुटने टेक दिए थे। तब इस मैच में बोल्ट ने 6 जबकि साउथी ने 4 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए तब इंग्लैंड की टीम 58 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद अंत में न्यूजीलैंड  ने इस मैच को आसानी से जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version