वेस्टइंडीज और यूएई के बीच चल रहे तीसरे मुकाबले में एक कैरेबियाई बल्लेबाज की बल्लेबाजी के चलते हर जगह चर्चा हो रही है। दरअसल, वेस्टइंडीज के इस युवा बल्लेबाज ने अपने डेब्यू ही मैच में पचासा जड़ दिया और इतने रन पूरे करने के लिए उन्होंने बहुत कम गेंदों का इस्तेमाल किया। इस हिसाब से अब ये बल्लेबाज अपने पहले ही इंटरनेशनल वनडे मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाला खिलाड़ी बन गया है। हांलाकि ये ओवरऑल वनडे की सबसे तेज फिफ्टी नहीं हैं।
26 गेंद में लगा दी फिफ्टी
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एलिक एथानेज ने यूएई के खिलाफ चल रहे तीसरे वनडे मैच में ये कारनामा करके दिखाया। जिसके चलते कैरेबियाई टीम क्लीन स्वीप करने में कामयाब भी रही है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू कर रहे युवा खिलाड़ी एलिक एथानेज ने 26 गेंदों पर पचास रन बनाए। अब उन्होंने भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या की बराबरी कर ली है। क्रुणाल ने भी इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 26 गेंदों पर अपना 50 रन बनाए थे।
A West Indies batter creates history on ODI debut 🔥
More on their final tune-up for the @cricketworldcup Qualifier ⬇️https://t.co/uzIROTbjVx
— ICC (@ICC) June 10, 2023
यूएई और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे तीसरे वनडे में कैरेबियाई टीम के सामने 185 रनों का लक्ष्य था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 89 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। इसके बाद अब वेस्टइंडीज की टीम को 18 जून से जिम्बाव्वे में आईसीसी विश्व कप के क्वालीफायर मुकाबलों में हिस्सा लेना है। इस दौरान उनका 22 जून को नेपाल से, 24 जून को जिम्बाव्वे और 26 जून को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला होने वाला है। बता दें, वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप में ए में है। दूसरी तरफ श्रीलंका समेत अन्य पांच टीमें ग्रुप बी में शामिल है।
ये भी पढ़ें: WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने रचा ये नया कीर्तिमान
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







