Thursday, March 19

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का 13वां सीजन शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। इसका आगाज 30 सितंबर को होगा और फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेज़बानी भारत और श्रीलंका में की जाएगी। महिला विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने सात बार इस ट्रॉफी को जीता है। महिला वर्ल्ड कप 2025 में प्रत्येक टीमों के टॉप रैंकिंग वाले 5 महिला ऑलराउंडर खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

इंग्लैंड: सोफी एक्लेस्टोन (ICC RANKING 1)

विश्व की नंबर 1 गेंदबाज़ सोफी एक्लेस्टोन ने अपने बाएँ हाथ की स्पिन गेंदबाज़ी से मात्र 75 एकदिवसीय मैचों में 19.79 की शानदार गेंदबाज़ी औसत से 125 विकेट लिए हैं। केवल 26 वर्ष की उम्र में, वह अपना दूसरा 50 ओवर का विश्व कप खेलेंगी, 2022 के अभियान में केवल नौ मैचों में 21 विकेट चटका चुकी हैं, जिसमें सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यादगार 6/36 का प्रदर्शन भी शामिल है।

भारत: दीप्ति शर्मा (ICC RANKING 5)

दीप्ति शर्मा अपना तीसरा विश्व कप खेलने जा रही हैं। यह भारतीय महिला खिलाड़ी अपनी गेंदबाज़ी के दम पर ICC की रैंकिंग में पाँचवें स्थान पर हैं। टूर्नामेंट से पहले टीम की योजनाओं का मुख्य हिस्सा रही हैं। दाएँ हाथ की इस स्पिनर ने 50 ओवरों के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत के लिए 14 विकेट लिए हैं। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत में की जा रही है। दीप्ति इस बार विकेटों की संख्या बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगी। गेंदबाज़ी में बेस्ट प्रदर्शन 6/20 का है।

दक्षिण अफ्रीका: मारिज़ैन काप्प (ICC RANKING 6)

दक्षिण अफ्रीका की इस अनुभवी महिला तेज़ गेंदबाज़ ने 153 वनडे मैचों में 169 विकेट लिए हैं। वह काफी समय से दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज़ी यूनिट का नेतृत्व कर रही हैं। वर्ल्ड कप 2025 में वह अपने पाँचवें विश्व कप में भाग लेंगी। 2022 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ उनका 5/45 का प्रदर्शन टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक था और चार विश्व कप में 22 मैचों में 32 विकेट लिए हैं।

बांग्लादेश: नाहिदा अख्तर (ICC RANKING 9)

बांग्लादेश की नाहिदा अख्तर ने 54 वनडे मैचों में 69 विकेट लेकर दुनिया की टॉप 10 गेंदबाज़ों की सूची में जगह बनाई है। उन्होंने बांग्लादेश की तरफ से खेलते हुए 2022 वर्ल्ड कप में 5 विकेट लिए थे। वर्ल्ड कप 2025 में स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगी। गेंदबाज़ी में बेस्ट प्रदर्शन 5/21 का है।

न्यूज़ीलैंड: जेस केर (ICC RANKING 12)

जेस केर ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। जेस ने 39 वनडे मैचों में कुल 52 विकेट लिए हैं। यह उनका दूसरा विश्व कप टूर्नामेंट होगा। 2022 में सात मैचों में 5 विकेट लिए थे। वह तेज़ गेंदबाज़ी में अनुभवी ली ताहुहु का साथ देने की कोशिश करेंगी। गेंदबाज़ी में इनका बेस्ट प्रदर्शन दर्ज है।

महिला वर्ल्ड कप 2025 लाइव मैच कैसे देखें

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। मोबाइल पर मैच JioStar ऐप से देखे जा सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version