Monday, February 16

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच का टॉस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन टीम ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले दिन ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा और दूसरे दिन की शरुआत में स्टीव स्मीथ ने भी अपना शतक जड़ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की और ऑस्ट्रेलिया की टीम को 469 रन पर ऑलआउट कर दिया। अब भारत के सामने पहली पारी में इस स्कोर को पार करने की चुनौती होगी। ऐसे में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज व रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली के पास इस टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड बनाने के मौका हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस विराट कोहली किन-किन दिग्गज बल्लेबाजों के कौन-कौन से रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं।

Virat Kohli
Photo Source: ICC

क्या सर डॉन ब्रैडमैन का ये रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे कोहली?  

इस मैच में कोहली के पास सबसे अच्छा मौका सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। दरअसल, सर डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट करियर में कुल 29 शतक हैं और वर्तमान समय में कोहली के नाम क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 28 शतक हैं। ऐसे में यदि कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के इस मुकाबले में यदि दोनों पारियों में शतक जड़ देते हैं तो वो डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो जाएंगे। इसके अलावा यदि एक पारी में शतक लगाते हैं तो उनके रिकॉर्ड की बराबरी हो जाएगी।

Virat Kohli
Photo Source: ICC

सचिन और पोंटिंग को पछाड़ने का मौका

विराट कोहली के पास सर डॉन ब्रैडमैन के अलावा पूर्व भारतीय व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका भी है। विराट यदि इस मैच में 112 रन भी बना लेते हैं तो व सचिन तेंदुलकर और पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। दरअसल, रिकी पोंटिंग के पास आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा 731 रन बनाने का रिकॉर्ड है। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने नॉकआउट मुकाबलों में 658 रना बनाए हैं। ऐसे में कोहली इन दोनों ही खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version