Saturday, March 14

विराट कोहली ने IND vs SA 2nd ODI में शानदार 53वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की।

रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में विराट कोहली ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह क्यों दुनिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाते हुए न सिर्फ मैच को टीम इंडिया की पकड़ लाया, बल्कि उसी के साथ सचिन तेंदुलकर के एक बेहद खास रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

कोहली ने इस मैच में अपने वनडे करिया का 53वां शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने 34 अलग-अलग मैदानों पर वनडे शतक लगाने का कारनामा भी किया। रायपुर वह 34वां मैदान बन गया, जहां कोहली ने वनडे शतक जमाया और इसी के साथ वह अलग अलग वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त नंबर एक बल्लेबाज बन गए।

शुरुआती झटकों के बाद भारत की दमदार वापसी

मैच की शुरुआत भारत के लिए तेज रही, क्योंकि रोहित शर्मा ने चौकों की बारिश करते हुए सिर्फ आठ गेंदों में 14 रन बना दिए, लेकिन चौथे ओवर में उनके आउट होने के साथ पहला झटका लग गया। यशस्वी जायसवाल ने भी संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन 22 रन बनाकर वह भी पवेलियन लौट गए और 10 ओवर के भीतर भारत दो विकेट खो चुका था।

ऐसे में टीम को एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी और वही जिम्मेदारी विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने कंधों पर ली। दोनों ने शुरुआत में धैर्य दिखाया और जैसे जैसे गेंद पुरानी होती गई, उन्होंने शॉट्स खेलने शुरू किए जिससे रनगति लगातार बढ़ती चली गई।

कोहली और गायकवाड़ की 195 रन की साझेदारी ने बदला मैच

ऋतुराज गायकवाड़ ने लाजवाब टाइमिंग के साथ अपनी वनडे करियर की बेहतरीन पारी खेली और 83 गेंदों में 105 रन बनाकर भारत को मजबूती दी। उनकी पारी में 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे और उन्होंने हर गेंद को समझदारी से खेलते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

दूसरी ओर विराट कोहली ने अपनी क्लासिक शैली में गेंदबाजों को थकाया और बिना किसी हड़बड़ाहट के स्कोर को आगे बढ़ाते हुए केवल 90 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। दोनों के बीच 195 रन की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत ने 37 ओवर से पहले ही 250 का आंकड़ा छू लिया।

सबसे ज्यादा अलग अलग मैदानों पर ODI शतक

  • 34 विराट कोहली*
  • 34 – सचिन तेंदुलकर
  • 26 – रोहित शर्मा
  • 21 – हाशिम अमला
  • 21 – एबी डिविलियर्स

कोहली का 34 अलग मैदानों पर शतक लगाना इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि वे दुनिया के हर हिस्से में, हर परिस्थिति में और हर तरह के दबाव में रन बनाते रहे हैं। यह रिकॉर्ड उनकी कंसिस्टेंसी और मानसिक मजबूती को दर्शाता है।

इस शतक ने मैच के साथ साथ रिकॉर्ड बुक में भी बड़ी हलचल मचा दी है और यह बात साफ है कि कोहली अभी भी अपने करियर के सुनहरे दौर को जारी रखे हुए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version