Saturday, June 20

अफगानिस्तान का भारत दौरा समाप्त होने वाला है। अफगान टीम इस टूर में एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हो पाई है। उन्होंने कुछ समय टीम इंडिया को थोड़ी टक्कर जरूर दी है लेकिन जीत दर्ज करने में सफल नहीं हुई है।

भारतीय टीम ने लखनऊ वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम की थी। अफगानिस्तान की टीम आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर सम्मान बचाना चाहेगी। तो चलिए जानते हैं कि आप इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच आखिरी मैच कहां पर लाइव देख सकते हैं?

इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच आखिरी मैच कहाँ खेला जाएगा?

इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा मैच 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 1:00 बजे और मुकाबला 1:30 बजे शुरू होगा।

इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच आखिरी मैच का फॉर्मेट?

इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच आखिरी मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।

इंडिया बनाम अफगानिस्तान आखिरी मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

इंडिया बनाम अफगानिस्तान के होस्टिंग राइट्स भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। टीवी पर आप इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स एचडी में देख सकते हैं। इसमें आप हिंदी, इंग्लिश, हरियाणवी और अन्य कई भाषाओं में मैच का लुत्फ ले सकते हैं।

इंडिया बनाम अफगानिस्तान के आखिरी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?

इंडिया बनाम अफगानिस्तान के आखिरी वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में जिओहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। शुरुआत के 5 मिनट आप इसको लाइव देख सकते है लेकिन उसके बाद सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

IND vs AFG: दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

अफगानिस्तान वनडे स्क्वाड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version