Sunday, February 15

विजय हज़ारे ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट का काफी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। इस बार यह मल्टी-टीम इवेंट इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इसमें भारतीय टीम के कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए नज़र आएंगे।

बीसीसीआई पिछले कई सालों से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने पर ज़ोर डाल रही थी, लेकिन खिलाड़ी उसे सीरियसली नहीं ले रहे थे। लेकिन अब वे उनके फैसलों को मानते हुए नज़र आ रहे हैं और इस टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखेंगे। तो चलिए जानते हैं दिग्गजों से सजे इस मल्टी-टीम इवेंट को आप कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

विराट और रोहित की विजय हज़ारे ट्रॉफी में हो रही है वापसी

Where You Can Watch Virat Kohli And Rohit Sharma In Vijay Hazare Trophy Live For Free
Where You Can Watch Virat Kohli And Rohit Sharma In Vijay Hazare Trophy Live For Free

विजय हज़ारे ट्रॉफी में इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेल रहे होंगे। दोनों खिलाड़ी शुरुआती दो मैचों में ही खेते हुए दिखेंगे। क्योंकि, इसके बाद टीम इंडिया की न्यूज़ीलैंड के साथ सीरीज़ है। उस सीरीज़ की तैयारी हो सके और वे दोनों टच में भी रह सकें, इसलिए दोनों पूर्व कप्तान मल्टी-टीम इवेंट में खेलते नज़र आएंगे।

24 दिसंबर को विजय हज़ारे खेलने उतरेंगे रोहित

मुंबई की टीम को अपने अभियान की शुरुआत 24 दिसंबर को सिक्किम के खिलाफ जयपुर में करनी है। यह मुकाबला सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जबकि, अगला मैच 26 को उत्तराखंड के खिलाफ खेला जाना है। यह मुकाबला भी जयपुर में खेला जाएगा। इन्हीं मुकाबलों में रोहित खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। वे पहले मैच में हिस्सा लेने के लिए जयपुर पहुँच चुके हैं।

मुंबई के मैचों का शेड्यूल

Date Match Venue Start Time (IST)
Wed, 24 Dec 2025 Mumbai vs Sikkim Jaipur 9:00 AM
Fri, 26 Dec 2025 Mumbai vs Uttarakhand Jaipur 9:00 AM
Mon, 29 Dec 2025 Chhattisgarh vs Mumbai Jaipur 9:00 AM
Wed, 31 Dec 2025 Goa vs Mumbai Jaipur 9:00 AM
Sat, 03 Jan 2026 Maharashtra vs Mumbai Jaipur 9:00 AM
Tue, 06 Jan 2026 Himachal Pradesh vs Mumbai Jaipur 9:00 AM
Thu, 08 Jan 2026 Mumbai vs Punjab Jaipur 9:00 AM

विराट भी 15 साल बाद करेंगे वापसी

दिल्ली की टीम को अपने सफर की शुरुआत 24 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में करनी है। यह मैच 9 बजे शुरू होगा। अगला मुकाबला 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ करना है। दिल्ली को आखिरी मैच 8 जनवरी को हरियाणा के खिलाफ खेलना है। विराट कोहली टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बेंगलुरु पहुँच चुके हैं। विराट कोहली 15 सालों के बाद विजय हज़ारे में वापसी करते हुए नज़र आएंगे।

दिल्ली के मैचों का शेड्यूल

Date Match Venue Start Time (IST)
Wed, 24 Dec 2025 Andhra vs Delhi Bengaluru 9:00 AM
Fri, 26 Dec 2025 Delhi vs Gujarat Bengaluru 9:00 AM
Mon, 29 Dec 2025 Delhi vs Saurashtra Alur 9:00 AM
Wed, 31 Dec 2025 Delhi vs Odisha Alur 9:00 AM
Sat, 03 Jan 2026 Delhi vs Services Bengaluru 9:00 AM
Tue, 06 Jan 2026 Delhi vs Railways Alur 9:00 AM
Thu, 08 Jan 2026 Delhi vs Haryana Bengaluru 9:00 AM

विराट और रोहित को कहाँ पर देख सकते हैं लाइव?

विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविज़न पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इस टूर्नामेंट के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version