Saturday, March 21

ODI World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस बार वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को 52 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया है। इन दोनों टीमों के बीच यह अहम मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस विश्व कप के संस्करण में दीप्ति शर्मा ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके लिए इस बार उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। आइए विश्व कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज (पुरुष और महिला दोनों में) बनने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. सचिन तेंदुलकर : साल 2003 :-

साल 2003 में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम उपविजेता रही थी। उस फाइनल मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं उस साल पूरे विश्व कप संस्करण में सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

इसके लिए बाद में उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। तब भारत के पूर्व महान बल्लेबाज ने उस पूरे संस्करण में कुल 11 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 11 ही पारियों में 61.18 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 673 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक भी आए थे।

2. युवराज सिंह : साल 2011:-

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने साल 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। तब टीम इंडिया ने यह खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। इस पूरे विश्व कप के संस्करण में युवराज सिंह ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इसके बाद उनको बाद में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। तब उस पूरे संस्करण में उन्होंने कुल 9 मैच खेले थे।

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने तब अपनी बल्लेबाजी के अलावा गेंद से भी बड़ा योगदान दिया था। उस समउ उनके बल्ले से कुल 362 रन आए थे। जबकि उन्होंने गेंदबाजी करते हुए भी पूरे संस्करण में कुल 15 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए वह अभी तक भी विश्व कप टूर्नामेंट में 350 से अधिक रन बनाने के साथ-साथ 15 विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने हुए हैं।

3. रोहित शर्मा : साल 2023 :-

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने साल 2023 का वनडे विश्व कप रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला था। इस संस्करण में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कुल 11 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 54.27 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 125.94 की दमदार स्ट्राइक रेट के साथ 597 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 131 रन का सर्वोच्च स्कोर निकला था।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक भी आए थे। इसके अलावा वह विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान भी बने थे। उस समय उन्होंने केन विलियमसन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था। क्यूंकि विलियमसन ने बतौर कप्तान 2019 संस्करण में 578 रन बनाए थे।

4. दीप्ति शर्मा : साल 2025 :-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस बाद महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता है। वहीं इस पूरे संकरण में दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज साबित हुई हैं। इस पूरे संस्करण में उन्होंने 9 पारियों में खेलते हुए 20.40 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 22 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 6 से कम (5.52) रही थी।

Deepti Sharma
Deepti Sharma

उनके बाद ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी सदरलैंड ने 17 विकेट लिए थे। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने फाइनल मैच में 5 विकेट लिए थे। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने बल्लेबाजी में 7 पारियों में 30.71 की बल्लेबाजी औसत और 90.33 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 215 रन भी बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version