Thursday, March 5

Ashes Series: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच इस समय एशेज टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत लिया है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था। इस बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस मैच में इतिहास रच दिया था। क्यूंकि उन्होंने चौथी पारी का सबसे तेज शतक लगाकर कई रिकॉर्ड भी बनाए थे।

इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने केवल 69 गेंदों का समय लिया था। वहीं उनकी इस आक्रामक पारी के चलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वह मैच केवल 2 ही दिन में जीत लिया था। आइए उन सलामी बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने इस सदी में एशेज की चौथी पारी में शतक लगाया है।

1. एलिस्टेयर कुक : 116 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2006 में एशेज सीरीज के पर्थ टेस्ट की चौथी पारी में ही शानदार शतक लगाया था। इसके बाद इंग्लैंड की टीम को 557 रनों का बड़ा और असंभव लक्ष्य मिला था।

Alastair Cook
Alastair Cook

इसके बाद भी पहली बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट मैच खेल रहे कुक डट कर सामना कर रहे थे। इस मैच में उन्होंने 290 गेंदों में 116 रनों की शतकीय पारी खेली थी। उनकी इस शानदार पारी में हमें तब 9 चौके भी देखने को मिले थे। उनकी उस संघर्षपूर्ण शतकीय पारी के बावजूद भी इंग्लैंड की टीम वह मैच 206 रनों से हार गई थी।

2. क्रिस रोजर्स : 116 रन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2013 में मेलबर्न टेस्ट मैच की चौथी पारी में शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं इस मैच में तब उनकी उस शैकियर पारी के चलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 231 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।

Chris Rogers
Chris Rogers

इस मैच में उन्होंने पहले डेविड वार्नर (25) के साथ मिलकर 64 रनों की साझेदारी की थी। इसके बाद फिर उन्होंने शेन वॉटसन (नाबाद 83) के साथ मिलकर 136 रन जोड़े थे। इस मैच में उनकी यह शतकीय पारी 155 गेंदों में आई थी। इस मैच में उन्होंने 3 चौकों की मदद से शानदार 116 रन बनाए थे। तब उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वह मैच 8 विकेट से जीत लिया था।

3. ट्रेविस हेड : 123 रन :-

इस सूची में अब तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड आ गए हैं। वहीं इस मैच की पहल पारी में वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर नहीं आए थे। लेकिन इसी मैच की दूसरी पारी में कप्तान स्टीव स्मिथ ने उनको सलामी बल्लेबाज के तौर पर भेजा था। इस मैच की चौथी पारी में पहले तो उन्होंने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

Travis Head
Travis Head

इसके चलते हुए उन्होंने 205 रन के लक्ष्य को एकदम आसान बना दिया था। इसके बाद पहले विकेट के लिए जेक वेदराल्ड के साथ मिलकर हेड ने 75 रनों की साझेदारी निभाई थी। फिर इसके बाद उन्होंने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर भी 92 गेंदों में 117 रन जोड़े थे। वहीं इस मैच में वह 83 गेंदों में 123 रन बनाकर आउट हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने जीता पहला टेस्ट मैच :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 8 विकेट से जीत मिली थी। इसके चलते हुए अब उन्होंने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में इंग्लैंड टीम की पहली पारी 172 रन पर समाप्त हुई थी। तब मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट लिए थे।

Travis Head
image source via getty images

इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने केवल 132 रन बनाए थे। तब इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट कप्तान बेन स्टोक्स ने लिए थे। इसके बाद इंग्लैंड टीम की दूसरी पारी 164 रन पर समाप्त हुई थी। इसके बाद हेड की तूफानी पारी के चलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस टेस्ट मैच को आसनी से जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version