Monday, August 18

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी-20 विश्वकप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) के लिए न्यूजीलैंड की महिला टीम का ऐलान हो गया है। इस महिला टी-20 विश्वकप 2024 में न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है। यह मुकाबला 04 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन यूएई में किया जा रहा है। इस महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

New Zealand's women's team
image source : X

इस बार वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की महिला टीम का ऐलान हो गया है। सबसे अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। क्यूंकि उनका यह आखिरी टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है। सोफी डिवाइन का यह 9वां टी20 वर्ल्ड कप है। इस बार के महिला टीम वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला मुकाबला टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगी। यह मैच 4 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा।

Women’s T20 World Cup 2024 कप्तानी मिलने के बाद क्या बोली सोफी डिवाइन :-

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान होने के बाद उनकी कप्तान ने कहा कि टी-20 विश्व कप महिलाओं के खेल के विकास और वृद्धि में एक महत्वपूर्ण माध्यम रहा है और यह सोचना वास्तव में मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैंने इसकी शुरुआत से ही इसमें भाग लिया है।

New Zealand's women's team
image source : X

वहीं इस बार न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज रोजमेरी मैयर अपनी इंजरी से उबरने के बाद अब टीम में वापस आ गई हैं। इसके अलावा टीम की सीनियर ऑफ स्पिनर लेघ कास्पेरेक ने टीम में अपना स्थान बनाए रखा है। तभी तो अभी इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान वह एक साल के बाद टी20 टीम में लौटी थीं। इसके अलावा इस टीम में केर बहनें इस बार भी ऑलराउंड विभाग की अगुआई करती हुई दिखाई देंगी। जबकि इस बार तेज गेंदबाजी की अगुवाई ली ताहुहू करती देखेंगी।

Women’s T20 World Cup 2024 न्यूजीलैंड महिला टीम का पूरा शेड्यूल :-

अभी हाल ही में न्यूजीलैंड की महिला टीम 16 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैके में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए रवाना होगी। यह टी 20 सीरीज इस मेगा टूर्नामेंट की तैयारी के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इसके बाद न्यूजीलैंड की महिला टीम को 29 सितंबर और 1 अक्टूबर को क्रमशः दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने हैं।

New Zealand's women's team
image source : X

इस बार महिला टी 20 विश्व कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) के लिए न्यूजीलैंड को ग्रुप ए में भारत , ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। इस बार कीवी महिला टीम को वर्ल्ड कप में 4 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मुकाबला खेलना है। वहीं इसके बाद 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया, 12 अक्टूबर को श्रीलंका और 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलना है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड :- सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, इज़ी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रान जोनास, लेघ कास्पेरेक, जेस केर, अमेलिया केर, रोज़मेरी मैयर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहू

ये भी पढ़ें: फुटबॉल के 5 रिकार्ड्स जिन्हें तोड़ना है लगभग नामुमकिन

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version