Saturday, February 21

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) के लिए साउथ अफ्रीका की टीम की घोषणा हो गई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए सभी प्रतिभागी टीमें अपने-अपने स्क्वाड का एलान कर रही हैं। इस बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) का आयोजन 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 के बीच यूएई में होने वाला है।

Laura Wolvaardt
image source : X

इसके अलावा इस बार अफ्रीकी टीम के सेलेक्टर्स ने 18 साल की युवा और अनकैप्ड लेग स्पिनर सेशनी नायडू को भी टीम में शामिल किया है। जो इस बार महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) में अपने क्रिकेट के हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Laura Wolvaardt
image source : X

इस बार साउथ अफ्रीका की टीम की घोषणा करते हुए उनके बोर्ड बने यह साफ किया है कि इस मेगा टूर्नामेंट में लौरा वोल्वार्ट, मरिजान काप, तजमिन ब्रिट्स, क्लो ट्रायन और पूर्व कप्तान सुने लूस जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी क्रम में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाने का मौका मिलेगा।

Laura Wolvaardt
image source : X

इस बार इस मेगा टूर्नामेंट में यह उम्मीद की जा रही है कि लौरा वोल्वार्ट और ब्रिट्स अफ्रीकी टीम की पारी की ओपनिंग करती हुई दिखाई देंगी। वहीं इससे पहले पिछले टी20 विश्व कप में भी वोल्वार्ट ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उस समय खेलते हुए लौरा वोल्वार्ट ने कुल 13 मुकाबलों में 340 रन बनाए थे। इनमें उनके द्वारा लगाए गए 4 अर्धशतक भी शामिल थे।

South Africa women's cricket team
image source : X

उस समय उनका औसत 42.50 रहा था। उस महिला विश्व कप में वह अपनी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई थी। इसके अलावा उनकी ओपनिंग पार्टनर तजमिन ब्रिट्स ने भी उस समय टॉप ऑर्डर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस अफ्रीकी महिला बल्लेबाज ने 47 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक कुल 1214 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 108 का रहा है।

ICC Womens T20 World Cup 2024:- साउथ अफ्रीका महिला टीम का स्क्वाड :-

लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर (विकेटकीपर), अयांडा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मारिजैन कप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुकुने और क्लो ट्रायन

ट्रैवलिंग रिजर्व :- मियां स्मिट

Women’s T20 World Cup 2024 युएई में होगा यह मेगा टूर्नामेंट :-

इस बार महिला विश्व कप 2024 का टूर्नामेंट मूल रूप से बांग्लादेश में आयोजित होने वाला था। लेकिन बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक और सामाजिक हालात को देखते हुए ही अब आईसीसी ने इसे यूएई में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। तभी तो अब देखना यह होगा कि यह नया स्थान और परिस्थितियाँ सभी टीमों के प्रदर्शन पर क्या असर डालने वाली है। क्यूंकि इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन अब यूएई की चुनौतिपूर्ण पिचों पर होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पेरिस पैरालंपिक में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, दर्ज की ये खास उपलब्धि

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version