Tuesday, February 3

Women’s Team Highest Score In T20 International

Women’s Team Highest Score In T20 International: महिला क्रिकेट पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। पिछले कुछ समय में नए देशों ने इस खेल को अपनाया है और पहले से कहीं अधिक मैच खेले जा रहे हैं। महिला क्रिकेट में क्रांति लाने में सबसे अधिक योगदान टी20 फॉर्मेट का रहा है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला टी20 प्रतियोगिता में अपना डेब्यू किया था। जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इस आयोजन में आठ टीमों में से एक थी।

इसके बाद पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चीन के हैंग झूम एशियन गेम्स 2023 में भी क्रिकेट को शामिल किया गया। टी20 क्रिकेट का मुख्य आकर्षण तेज गति से रन बनाना है। क्रिकेट के फैंस को आनंद लेने का मौका तभी मिलता है, जब मैदान पर चौको और छक्कों की बारिश बल्लेबाजों के द्वारा होती रहती है। इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं दुनिया की पांच ऐसी टीमें जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।

Women’s Team Highest Score In T20 International:अर्जेंटीना के नाम सबसे बड़ा स्कोर

साल 2023 में सेंट एल्बम्स क्लब ब्यूनस आर्यस में एकदिपक्षीय सीरीज मैच के दौरान चिली महिलाओं के खिलाफ 20 ओवरों में 427/1 अर्जेंटीना टीम ने टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था। बता दें कि चिली ने इस मैच के दौरान 64 नो बॉल फेंकी थी, इससे पहले फ्लोरेंसिया मार्टनीज ने एक ही ओवर में 52 रन दिए थे जिसमें 17 नो बॉल शामिल था।

Women's Team Highest Score In T20 International: 5 महिला टीम जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बनांए हैं सर्वोच्च स्कोर, इस टीम के नाम दर्ज है वर्ल्ड रिकॉर्ड
Women’s Team Highest Score In T20 International

अर्जेंटीना की टीम से लूसिया टेलर ने 84 गेंद में 169 बनाकर शीर्ष स्कोरर रही थी। जो महिला टी20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। टेलर की सलामी जोड़ीदार ने 84 गेंद में 145 रन बनाकर नाबाद रही थी।

 63 रन पर ढेर हो गई चिली महिला टीम

चिली की टीम 63 रन के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई और अर्जेंटीना को 364 रन से विशाल जीत मिली। जो टी20 में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है, दिलचस्प बात यह है कि इस मैच में एक भी छक्का नहीं लगा था।

Women’s Team Highest Score In T20 International: अर्जेंटीना के नाम अनोखा रिकॉर्ड 

अर्जेंटीना की महिला टी20 क्रिकेट टीम ने अब तक 300 या उससे अधिक का स्कोर तीन बार बनाया है और यह तीनों ही स्कोर अक्टूबर 2023 में चिली के खिलाफ खेली गई एक ही सीरीज में आए थे। इससे पहले अर्जेंटीना महिला टीम ने 333/1 स्कोर के साथ विमेंस टी20 इंटरनेशनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का कारनामा किया था।

अर्जेंटीना की टीम ने तीसरी बार भी यह कारनामा अपने नाम किया था तब अर्जेंटीना की महिला टीम ने 300/6 रन बनाकर यह उपलब्धि अपने नाम किया था।

Women’s Team Highest Score In T20 International: अर्जेंटीना से पहले बहरीन के नाम था यह रिकॉर्ड 

वूमेन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर बनाने के मामले में अर्जेंटीना महिला टीम टॉप पर है लेकिन इससे पहले बहरीन महिला क्रिकेट टीम ने साल 2022 में सऊदी अरब के खिलाफ एससी महिला t20 चैंपियनशिप कब मैच के दौरान 318/1 के साथ सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था।

Women's Team Highest Score In T20 International: 5 महिला टीम जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बनांए हैं सर्वोच्च स्कोर, इस टीम के नाम दर्ज है वर्ल्ड रिकॉर्ड
Women’s Team Highest Score In T20 International

ओमान के अल अमृत स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बहरीन की दीपिका रंग ने  सिर्फ 66 गेंद में 161 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी जिसमें 31 चौके शामिल थे। सलामी बल्लेबाज तरंगन गजनायक ने 56 गेंद में 94 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 255 रनों की साझेदारी की।

सऊदी अरब ने भी पूरे 20 ओवर खेले लेकिन बहरीन के 318 रनों के जवाब मैं आठ विकेट खोकर सिर्फ ₹49 रन ही बना सकी और 279 रनों के विशाल अंतर से मैच हार गई।

 युगांडा महिला टीम के नाम भी दर्ज है यह रिकॉर्ड

युगांडा की महिला टीम के नाम महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर साल 2021 में क्विबुका का विमेंस टी20 टूर्नामेंट में माली वूमेंस टीम के खिलाफ 20 ओवरों में कुल 314/ रन बनाए थे।

Women’s Team Highest Score In T20 International: बांग्लादेश महिला टीम 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्व सदस्य देशों में बांग्लादेश की महिला टीम ने दक्षिण एशियाई खेल 2019 में मालदीव वूमेंस के खिलाफ 255 रन बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था।

निगर सुलताना और फरगना हक निशान ने इस पारी को खेल कर बांग्लादेश के स्कोर को इस रिकॉर्ड तक पहुंचाया था। बांग्लादेश ने इस मैच में बड़ी आसानी से जीत दर्ज की थी क्योंकि मालदीव की टीम 6 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। जिसमें 8 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे।

आपको बता दें कि वूमेन टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम रनों पर ऑल आउट होने का रिकॉर्ड भी इसी टीम के नाम दर्ज है।

Women’s Team Highest Score In T20 International: भारतीय महिला टीम भी हो सकती है लिस्ट में शामिल

भारतीय महिला टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यूएई के खिलाफ 201 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साल 2018 में त्रिकोणी सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 198 रन बनाया था। उसे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज और स्मृति मंधाना ने तेज अर्धशतक के साथ शानदार शुरुआत की थी।

Women's Team Highest Score In T20 International: 5 महिला टीम जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बनांए हैं सर्वोच्च स्कोर, इस टीम के नाम दर्ज है वर्ल्ड रिकॉर्ड
Women’s Team Highest Score In T20 International

उसके बाद हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्रकर ने भारत को रिकॉर्ड टोटल तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। हालाँकि, भारतीय टीम यह मुकाबला 7 विकेट से हार गई थी क्योंकि इंग्लैंड की डैनी विराट ने 64 गेंद में 124 रनों की शानदार पारी खेल कर इंग्लैंड को जीत दिला दी थी।

Women’s Team Highest Score In T20 International: वूमेंस T20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर

रन           टीम                                 प्रतिद्वंदी                                 साल

427/1 अर्जेंटीना वूमेन                         चिली वूमेन                           2023

333/1 अर्जेंटीना वूमेन                         चिली वूमेन                           2023

318/1 बहरीन वूमेन                            सऊदी अरब वूमेन                2022

314/2 युगांडा वूमेन                             माली वूमेन                          2019

300/6 अर्जेंटीना वूमेन                         चिली वूमेन                          2023

285/1 तंजानिया वूमेन                          माली वूमेन                          2019

282/2 कतर वूमेंस                              सऊदी अरब वूमेन               2022

279/2 तंजानिया वूमेन                       एस्वातीनी वूमेन                     2021

260/1 इंडोनेशियान वूमेन                  फिलीपींस वूमेन                    2019

255/2 बांग्लादेश वूमेन                      मालदीव वूमेन                       2019

253/1 संयुक्त अरब अमीरात वूमेंस    बहरीन वूमेन                         2022

250/3 इग्लैंड वूमेन                         दक्षिण अफ्रीका वूमेन              2018

यह भी पढ़ें:-Most Ducks in International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में शामिल 3 भारतीय खिलाड़ी

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version