Tuesday, August 19

Highest Totals in WPL: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) इतिहास में अब तक हाई-स्कोरिंग मैचों की भरमार रही है। सीजन के आगे बढ़ने के साथ-साथ इस लीग में हाई-स्कोरिंग मुकाबले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। WPL 2025 सीजन के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 202 रनों का टारगेट चेज करके WPL इतिहास में सबसे बड़े रन चेज का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

RCB - Highest Totals in WPL
RCB – Highest Totals in WPL

यदि WPL में सबसे बड़े टोटल बनाने वाली टीमों की सूची देखें तो, उसमें दिल्ली कैपिटल्स का दबदबा बना हुआ है, जो शुरुआती दोनों सीजन का फाइनल खेल चुकी है। WPL इतिहास में अब तक छह बार 200 से ज्यादा का स्कोर भी बनाया जा चुका है, जिसमें दो-दो बार यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स ने किया है। कैपिटल्स के नाम WPL में दो सबसे बड़े टोटल बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

यहां हम आपको WPL इतिहास में टॉप 10 सबसे बड़े टोटल की जानकारी देने जा रहे हैं।

WPL इतिहास में टॉप 10 सबसे बड़े टोटल – Highest Totals in WPL

10. दिल्ली कैपिटल्स – 192/4 vs मुंबई इंडियंस, 2024

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 5 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुक़ाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 192/4 का स्कोर बनाया था। इस मुकाबले में कैपिटल्स 29 रनों से जीत मिली थी और जेमिमाह रॉड्रिग्स (33 गेंदों पर 69* रन) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

9. दिल्ली कैपिटल्स – 194/5 vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024

दिल्ली कैपिटल्स ने 29 फरवरी 2024 को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 194/5 का स्कोर बनाया था और 25 रनों से जीत हासिल की थी। इस मुक़ाबले में कैपिटल्स कई मारिजान कैप (16 गेंदों पर 32 रन और 2/35) को प्लेयर ऑफ द मैच बना था।

8. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 198/3 vs यूपी वॉरियर्ज, 2024

RCB - Highest Totals in WPL
RCB – Highest Totals in WPL

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 मार्च 2024 को यूपी वॉरियर्ज (UPW) के खिलाफ बेंगलुरु में 198/3 का स्कोर खड़ा किया था। इस मुकाबले में कप्तान स्मृति मंधाना (50 गेंदों पर 80 रन) और एलिस पेरी (37 गेंदों पर 58 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की थी। मंधाना को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

7. गुजरात जायंट्स – 199/5 vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024

गुजरात जायंट्स ने 6 मार्च 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मैच में 199/5 का स्कोर बनाया था और 19 रनों स्व जीत दर्ज की थी। उस मुक़ाबले में जायंट्स की तत्कालीन कप्तान बेथ मूनी ने 51 गेंदों पर 85* और लौरा वुल्फार्ट ने 45 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारियाँ खेली थी। मूनी को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

6. गुजरात जायंट्स – 201/5 vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025

Ashleigh Gardner (Gujarat Giants) - Highest Totals in WPL
Ashleigh Gardner (Gujarat Giants) – Highest Totals in WPL

गुजरात जायंट्स ने 14 फरवरी 2025 को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 201/5 का बड़ा स्कोर बनाया, जो उनका तीसरा 200+ टोटल स्कोर था। इस मुक़ाबले में उनकी टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी की ऋचा घोष ने इस मैच में 27 गेंदों पर 64* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई थीं।

5. गुजरात जायंट्स – 201/7 vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023

गुजरात जायंट्स ने 8 मार्च 2023 को ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 201/7 का स्कोर बनाया था और 11 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैच में जायंट्स की सोफिया डंकली ने 28 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई थीं। डंकली ने इस मुकाबले में WPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक (18 गेंदों पर) लगाया था।

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 202/4 vs गुजरात जायंट्स, 2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 फरवरी 2025 को वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए WPL 2025 के पहले मुकाबले में 202 रनों का टारगेट चेज करके इतिहास रच दिया था। ऋचा घोष (64*) और एलिस पेरी (57) की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर RCB ने 18.3 ओवरों में 6 विकेट से जीत हासिल की थी, जो WPL इतिहास की सबसे बड़ी सफल रन चेज भी रही। इस मुकाबले में घोष को उनकी विस्फोटक और जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

3. मुंबई इंडियंस – 207/5 vs गुजरात जायंट्स, 2023

Harmanpreet Kaur (Mumbai Indians) - Highest Totals in WPL
Harmanpreet Kaur (Mumbai Indians) – Highest Totals in WPL

मुंबई इंडियंस ने 4 मार्च 2023 को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए WPL इतिहास के पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 207/5 का बड़ा स्कोर बनाया था। इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों पर 65, हेली मैथ्यूज ने 31 गेंदों पर 47 और अमेलिया केर ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाए थे। मुंबई को इस मुकाबले में 143 रनों से जीत मिली थी, हरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

2. दिल्ली कैपिटल्स – 211/4 vs यूपी वॉरियर्ज, 2023

दिल्ली कैपिटल्स ने 7 मार्च 2023 को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ 211/4 का स्कोर बनाया था और 42 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में कप्तान मैग लैनिंग ने 42 गेंदों पर 70 और जेस जोनासन ने 20 गेंदों पर 42* रनों की पारियाँ खेली थी। जोनासन ने इस मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए 3/43 का प्रदर्शन भी किया था और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई थीं।

1. दिल्ली कैपिटल्स – 223/2 vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023

Highest Totals in WPL
Shafali Verma (Delhi Capitals) – Highest Totals in WPL

दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मार्च 2023 को मुंबई ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ WPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। शेफाली वर्मा (45 गेंदों पर 84) और मेग लैनिंग (43 गेंदों पर 72 रन) की तूफानी बल्लेबाजी के चलते कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 223/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

233 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की टीम 20 ओवरों में मात्र 163/8 का स्कोर ही बना सकी और उन्हें 60 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में कैपिटल्स की तेज गेंदबाज तारा नौरिस को 5/29 के गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

नीतिश कुमार मिश्र (Neetish Kumar Mishra) एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की गहरी समझ के साथ, खेल समाचार, आंकड़े, मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड रिकॉर्ड और फैंटेसी 11 प्रेडिक्शन में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version