Saturday, February 14

Will KL Rahul Join KKR in IPL 2026?: आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जिस तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम किया, उसने सभी क्रिकेट फैंस को प्रभावित किया। लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा तब हुई जब दिग्गज बल्लेबाज़ केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर KKR की तारीफ़ों के पुल बांध दिए। उनके इस पोस्ट ने न केवल खेल भावना को उजागर किया, बल्कि अब ये अटकलें भी तेज़ हो गई हैं कि क्या राहुल KKR का हिस्सा बन सकते हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, केएल राहुल आईपीएल 2025 में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं। यह भी ख़बरें चल रही हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स उनके साथ 25 करोड़ रूपये की डील करने वाली है और वेंकटेश अय्यर को बाहर करने वाली है।

IPL 2024 फाइनल में KKR की दमदार जीत

IPL 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने SRH को एकतरफा अंदाज़ में हरा दिया। मिचेल स्टार्क और आंद्रे रसेल की घातक गेंदबाज़ी की बदौलत हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 113 रनों पर सिमट गई। जवाब में रहमानुल्लाह गुरबाज़ और वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को आसानी से जीत दिला दी।

केएल ने इंस्टाग्राम पर दी थी बधाई

केएल राहुल, जो इस समय दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं, ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आईपीएल 2024 फाइनल के बाद KKR को जीत की बधाई दी थी।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, “एक ऐसी टीम जो पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा खेली। एक ऐसी टीम जिसने शानदार और रोमांचक क्रिकेट खेला। एक ऐसी टीम जो इस खिताब की हकदार थी। ढेर सारी बधाई हो @kkriders।”

इस पोस्ट के बाद क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि शायद राहुल भविष्य में KKR के लिए खेलते नज़र आएं।

क्या ट्रेडिंग विंडो में केएल राहुल पर होगी KKR की नज़र?

रिपोर्ट्स की मानें तो कोलकाता नाइट राइडर्स, केएल राहुल को आगामी ट्रेडिंग विंडो में अपनी टीम में शामिल करने की योजना बना रही है। राहुल के पास IPL में ओपनिंग और कप्तानी दोनों का अच्छा अनुभव है। दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह डील मुमकिन लग रही है।

अगर राहुल KKR में शामिल होते हैं तो यह टीम के टॉप ऑर्डर को काफी मज़बूती देगा। फिलहाल रहमानुल्लाह गुरबाज़ और क्विंटन डी कॉक के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है। वहीं, अजिक्य रहाणे अब अपने करियर के अंतिम दौर में हैं, ऐसे में राहुल ना सिर्फ एक भरोसेमंद बल्लेबाज़ के रूप में, बल्कि एक कप्तानी विकल्प के तौर पर भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

क्या KKR की ओर से खेलना चाहते हैं केएल राहुल?

केएल राहुल के इस भावुक पोस्ट से फैंस को यही संकेत मिल रहे हैं कि कहीं न कहीं उनका जुड़ाव पहले से ही कोलकाता फ्रेंचाइज़ी से रहा है। IPL में खेलने के दौरान राहुल ने हमेशा खेल भावना और प्रोफेशनल अप्रोच का उदाहरण पेश किया है, लेकिन इस बार उनके शब्दों में कुछ ज़्यादा ही अपनापन झलकता नज़र आया।

अगर KKR इस ट्रांसफर को पूरा करने में सफल रहती है, तो यह टीम को आगामी सीज़न के लिए काफी मज़बूती देगा। राहुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी स्थिति में टीम को स्थिरता दे सकते हैं। इसके अलावा, कप्तानी को लेकर भी श्रेयस अय्यर की फिटनेस को देखते हुए राहुल एक अहम विकल्प हो सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version