Saturday, August 2

Google News Sports Digest Hindi

WPL 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने से ठीक पहले मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि इस सफल टीम की स्टार ऑलराउंडर अपनी इंजरी के चलते हुए पूरे सीजन से ही बाहर हो गई हैं। इस बार वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) की शुरुआत शुक्रवार 14 फरवरी से हो रही है। वहीं इस बार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम के बीच खेला जाने वाला है।

image source via getty images

अब इस टूर्नामेंट (WPL 2025) के शुरू होने से ठीक पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। अपनी चोट की वजह से इस टीम की स्टार ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर आगामी टूर्नामेंट के पूरे सीजन से ही बाहर हो गई हैं। इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है। इसके लिए मुंबई की टीम ने पारुनिका सिसोदिया को अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है।

WPL 2025 मुंबई इंडियंस ने पारुनिका सिसोदिया को जोड़ा :-

इसके बाद इस लीग की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर ‘X’ पर इस बात की जनकारी दी है। इस बीच उन्होंने कहा है कि हमने ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर की जगह पारुनिका सिसोदिया को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

image source via getty images

मुंबई इंडियंस की टीम ने (WPL 2025) स्पिन गेंदबाज पारुनिका सिसोदिया को 10 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। इस समय वह केवल 19 साल की हैं। इसके अलावा भारत की युवा गेंदबाज पारुनिका ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी इस बार काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं इससे पहले वह WPL में गुजरात जायंट्स टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

RCB ने नुजहत परवीन को दिया मौका :-

image source via getty images

इसके अलावा दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की स्टार गेंदबाज आशा सोभना भी अपनी चोट के चलते हुए इस टूर्नामेंट (WPL 2025) के पूरे सीजन से ही बाहर हो गई हैं। तब RCB की टीम ने उनकी जगह पर नुजहत परवीन को टीम में मौका दिया है।

कहां-कहां खेला जाएगा WPL 2025 :-

वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) की शुरुआत शुक्रवार 14 फरवरी से होने वाली है। इस टूर्नामेंट (WPL 2025) का फाइनल मैच 15 मार्च को मुंबई में खेला जाने वाला है।

image source via getty images

इसके अलावा लीग के सभी मुकाबले बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम, वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। जबकि एलिमिनेटर मैच भी मुंबई में खेला जाएगा। यह (WPL 2025) एलिमिनेटर मैच 13 मार्च को खेला जाएगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version