Thursday, March 12

GGW vs RCBW मुकाबले में जीत दर्ज करते ही RCB Women ने WPL इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड बना दिया।

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का 12वां मुकाबला वड़ोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया, जहां Royal Challengers Bengaluru Women (RCBW) ने Gujarat Giants Women (GGW) को 61 रनों से हराया। यह जीत सिर्फ अंक तालिका के लिहाज से अहम नहीं रही, बल्कि इसी मुकाबले के बाद RCB Women ने WPL इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

गौरतलब हो कि, GGW vs RCBW मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB Women ने 178 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में गुजरात जायंट्स वीमेन की टीम 117 रन पर सिमट गई। इस जीत ने RCB Women की जीत की लय को छह मैच तक पहुंचा दिया और यहीं से नया रिकॉर्ड कायम हो गया।

WPL इतिहास में लगातार 6 मैचों में जीत हासिल करने वाली पहली टीम बनी RCB Women

RCB Women ने इस मैच में जीत के साथ लगातार छठी जीत दर्ज की और WPL में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने वाली टीम बन गई। इससे पहले यह उपलब्धि मुंबई इंडियंस वीमेन के नाम थी, जिन्होंने 2023 और 2024 सीजन में लगातार पांच-पांच मुकाबले जीते थे।

WPL इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा जीत

6 – RCB वीमेन (2026)*

5 – MI वीमेन (2023)

5 – MI वीमेन (2024)

5 – RCB वीमेन (2025)

4 – DC वीमेन (2024)

लगातार पांच जीत से WPL सीजन की शुरुआत करने वाली दूसरी टीम बनी RCB Women

यह दूसरी बार है जब किसी टीम ने WPL के किसी सीजन की शुरुआत लगातार पांच जीत के साथ की है। इससे पहले 2023 के पहले WPL सीजन में MI Women ने ऐसा किया था। GGW के खिलाफ इस मैच में जीत के बाद RCB Women ने न सिर्फ इस उपलब्धि को दोहराया, बल्कि छठी जीत के साथ नया इतिहास भी रच दिया।

इस तरह यह मुकाबला सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि RCB Women के लिए WPL इतिहास में दर्ज होने वाला यादगार मैच बन गया।

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version