Tuesday, June 16

महिला प्रीमियर लीग के एक इनिंग में खेली गयी सर्वाधिक रन स्कोर के बारे में बताएंगे।

Highest totals For Women’s Premier League: महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने बेहद कम समय में महिला क्रिकेट की तस्वीर ही बदल दी है। इस टूर्नामेंट ने न केवल उभरती हुई प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है, बल्कि आक्रामक बल्लेबाज़ी को भी एक नया आयाम प्रदान किया है। WPL में बने कुछ बड़े स्कोर इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि महिला क्रिकेट अब ताकत, रणनीति और आत्मविश्वास के मामले में किसी भी स्तर पर पीछे नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको WPL के अब तक के सबसे बड़े रन स्कोर के बारे में बताएंगे।

ये हैं WPL के एक मैच में सबसे आधिक रन बनाने वाली टॉप 5 टीमें

1. UP वॉरियर्स- 225/5 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (8 मार्च 2025, लखनऊ)

महिला प्रीमियर लीग का अब तक का सर्वोच्च स्कोर UP वॉरियर्स के नाम दर्ज है। 8 मार्च 2025 को लखनऊ में खेले गए मुकाबले में UPW ने RCB के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन ठोक दिए। 11 से अधिक की रन रेट से खेलते हुए UP की बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और विपक्षी गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया। यह ऐतिहासिक प्रदर्शन जीत के साथ समाप्त हुआ और WPL के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया।

2. दिल्ली कैपिटल्स- 223/2 बनाम RCB, (5 मार्च 2023, ब्रेबॉर्न स्टेडियम)

WPL के पहले ही सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी बल्लेबाज़ी की ताकत का प्रदर्शन कर दिया था। 5 मार्च 2023 को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में दिल्ली ने RCB के खिलाफ सिर्फ 2 विकेट गंवाकर **223 रन** बनाए। पूरी पारी के दौरान दिल्ली की बल्लेबाज़ी संतुलन और आक्रामकता का शानदार मिश्रण रही। इस दमदार स्कोर के साथ दिल्ली ने मैच पर पूरी तरह कब्ज़ा जमाया और प्रतियोगिता की शीर्ष टीमों में अपनी जगह बनाई।

3. RCB Women- 213 बनाम UP वॉरियर्स, (8 मार्च 2025, लखनऊ)

हालाँकि यह स्कोर RCB को जीत नहीं दिला सका, लेकिन 213 रन बनाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि रहा। लखनऊ में UP वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में RCB ने 19.3 ओवर में यह स्कोर खड़ा किया। लगभग 11 की रन रेट से खेलते हुए RCB की बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन UPW की रिकॉर्डतोड़ पारी के सामने यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ।

4. मुंबई इंडियंस- 213/4 बनाम गुजरात जायंट्स, (13 मार्च 2025, ब्रेबॉर्न स्टेडियम)

13 मार्च 2025 को खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 213/4 का मजबूत स्कोर बनाया। 10 से अधिक की रन रेट से खेली गई इस पारी में मुंबई की बल्लेबाज़ी गहराई और निरंतरता से भरी हुई नजर आई। टॉप ऑर्डर से लेकर फिनिशर्स तक सभी ने योगदान दिया, जिसके दम पर मुंबई ने यह मैच अपने नाम किया।

5. दिल्ली कैपिटल्स- 211/4 बनाम UP वॉरियर्स, (7 मार्च 2023, डीवाई पाटिल स्टेडियम)

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स का नाम दूसरी बार आता है। 7 मार्च 2023 को UP वॉरियर्स के खिलाफ दिल्ली ने 211/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। 10.5 से अधिक की रन रेट से बनी इस पारी ने यह साबित कर दिया कि दिल्ली बड़े स्कोर बनाने में माहिर टीम है। इस मैच में भी दिल्ली की टीम ने जीत हांसिल किया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version