Sunday, February 1

WPL 2025 Schedule: इस सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से वडोदरा में होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट चार अलग-अलग शहरों – वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस सीजन का पहला मैच पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच वडोदरा के नए BCA स्टेडियम में खेला जाएगा। 

WPL 2025 Schedule: 9 मार्च को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला 

WPL 2025 Schedule
DC vs RCB – WPL 2024 Final/Getty Images

टूर्नामेंट के बेंगलुरु में स्थानांतरित होने से पहले वडोदरा में छह मैच आयोजित किए जाएंगे, जहां RCB अपना पहला घरेलू मैच 21 फरवरी को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगी। इस सीजन लखनऊ पहली बार WPL की मेजबानी करने जा रहा है, जहां 3 मार्च से यूपी वारियर्स (UPW) के मैच आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट का अंतिम स्टेज मुंबई में होगा, जहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में अंतिम दो लीग मैच और प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे।

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को मिलेगी सीधे फाइनल में जगह 

WPL 2025 में लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 13 मार्च को एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी। इसके अलावा, फाइनल मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा।

WPL 2025 Schedule: ये हैं वीमेंस प्रीमियर लीग के सभी कप्तानों की लिस्ट

WPL 2025 Schedule
WPL 2025 Schedule/Getty Images

WPL में कुल पांच टीमें हैं और उनके कप्तान 

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – स्मृति मंधाना
  • गुजरात जायंट्स – ऐशले गार्डनर
  • मुंबई इंडियंस – हरमनप्रीत कौर
  • दिल्ली कैपिटल्स – मेग लैनिंग
  • यूपी वॉरियर्ज  – दीप्ति शर्मा

WPL 2025 Schedule: टीवी पर Live कहां देखे पाएंगे WPL 2025?

WPL 2025 का लाइव प्रसारण टीवी पर भी होगा. दर्शक इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देख पाएंगे। 

WPL 2025 Schedule: कहां होगी WPL की Live स्ट्रीमिंग?

जो फैंस मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ लेना चाहते हैं उन्हें जियो सिनेमा का रुख करना होगा. जहां आप फ्री में मैच देख पाएंगे। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version