Friday, March 20

Google News Sports Digest Hindi

National Games: उत्तर प्रदेश के भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स (National Games) में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने साल 2015 में राजिंदर सिंह के बनाए गए 82.23 मीटर के नेशनल गेम्स के पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। यहां पर उन्होंने कुल 84.39 मीटर का थ्रो किया। वहीं उनका यह थ्रो अब नीरज चोपड़ा (89.94 मीटर), जेना (87.54 मीटर), शिवपाल सिंह (86.23 मीटर) और देविंदर सिंह कांग (84.57 मीटर) के बाद किसी भारतीय के करियर का पांचवां सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

National Games भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव ने जीता स्वर्ण पदक :-

उत्तर प्रदेश के भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स (National Games) में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उनके अलावा हरियाणा की 18 साल की ऊंची कूद खिलाड़ी पूजा सिंह और हिमाचल प्रदेश के लंबी दूरी के धावक सावन बेरवाल ने भी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन राष्ट्रीय खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते।

Sachin Yadav
image source via getty images

इस बार इन नेशनल गेम्स (National Games) में नीरज चोपड़ा और किशोर जेना जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में 25 साल के सचिन यादव ने अपने पांचवें और अंतिम प्रयास में भाले को 84.39 मीटर की दूरी तक फेंककर स्वर्ण पदक जीता है। इस तरह से उन्होंने साल 2015 में राजिंदर सिंह के बनाए गए 82.23 मीटर के नेशनल गेम्स के पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया।

Sachin Yadav
image source via getty images

इसके अलावा उनका यह थ्रो नीरज चोपड़ा (89.94 मीटर), जेना (87.54 मीटर), शिवपाल सिंह (86.23 मीटर) और देविंदर सिंह कांग (84.57 मीटर) के बाद किसी भारतीय के करियर का पांचवां सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। वहीं इस (National Games) प्रतियोगिता में रजत और कांस्य भी उत्तर प्रदेश के नाम ही रहे हैं। क्यूंकि उत्तर प्रदेश के ही रोहित यादव ने 80.47 मीटर के साथ रजत पदक और विकास शर्मा ने 79.33 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

हरियाणा की पूजा ने स्वर्ण पदक को रखा बरकरार :-

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक राजमिस्त्री की बेटी पूजा ने साल 2023 में 1.84 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता था। वहीं इस बार भी उन्होंने महिलाओं की ऊंची कूद के स्वर्ण पदक को बरकरार रखा। इस बार उन्होंने साल 2022 में बंगाल की स्वप्ना बर्मन के 1.83 मीटर के राष्ट्रीय खेलों (National Games) के पिछले रिकॉर्ड में भी सुधार किया।

pooja
image source via getty images

इसके अलावा उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.85 मीटर है जो राष्ट्रीय अंडर-20 रिकॉर्ड भी है। वहीं इस बार तमिलनाडु की गोबिका के (1.79 मीटर) के साथ रजत पदक जीता है जबकि कर्नाटक की अभिन्या शेट्टी (1.77 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।

5000 मीटर दौड़ में बेरवाल ने जीता स्वर्ण :-

38वें नेशनल गेम्स की (National Games) पुरुष 5000 मीटर दौड़ में बेरवाल ने 13 मिनट 45.93 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा उन्होंने इस बार सेना के जी लक्ष्मणन के साल 2015 में बनाए गए 13 मिनट 50.05 सेकंड के नेशनल गेम्स (National Games) के पिछड़ने रिकॉर्ड में भी सुधार किया है। जबकि उन्होंने पुरुष 10 हजार मीटर स्पर्धा भी 28 मिनट 49.93 सेकंड के नेशनल गेम्स के रिकॉर्ड समय के साथ जीती थी।

इसके अलावा हरियाणा के गगन सिंह ने 14 मिनट 00.04 सेकंड के साथ रजत पदक जीता है। जबकि मध्य प्रदेश के सुनील डावर ने 14 मिनट 01.33 सेकंड के समय से कांस्य पदक जीता। इसके अलावा (National Games) महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु की विथ्या रामराज ने 58.11 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय खेलों का लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। इससे पहले उन्होंने साल 2022 र 2023 में भी स्वर्ण पदक जीते थे। इसके अलावा इस स्पर्धा का 55.42 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड संयुक्त रूप से उनके और पीटी उषा के नाम है।

इस बार पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक गुजरात के रुचित मोरी ने 50.97 सेकंड के समय से जीता है। जबकि महिला गोला फेंक में पंजाब की जैस्मिन कौर ने 15.97 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण जीता है। वहीं महिला 5000 मीटर की चैंपियन उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी 15 मिनट 56.03 सेकंड के समय के साथ बनीं है। जबकि चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले में केरल ने तीन मिनट 25.35 सेकंड के साथ बाजी मारी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version