Saturday, June 13

Google News Sports Digest Hindi

National Games: 38वें नेशनल गेम्स में मेजबान उत्तराखंड इस बार (National Games) काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इसके चलते हुए महिलाओं की पांच हमार मीटर दौड़ में उत्तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी ने पहला स्थान हासिल करते हुए अपने राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया है। जबकि इसी (National Games) दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव दूसरे स्थान पर और इसी राज्य की पूनम सोनुने तीसरे स्थान पर रही हैं।

पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंचा उत्तराखंड :-

uttrakhand team
image source via getty images

38वें नेशनल गेम्स (National Games) में मेजबान उत्तराखंड इस बार काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जिसके चलते हुए अंतिम दिन मेजबान राज्य ने दो स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीते हैं। इस तरह से उत्तराखंड 22 स्वर्ण के साथ (National Games) पदक तालिका में सातवें स्थान पर बना हुआ है। इस समय उनके पदकों की संख्या कुल 97 पहुंच गई है। जबकि इस बार तमिलनाडु 24 स्वर्ण पदकों के साथ छठवें नंबर पर है।

National Games महिलाओं की पांच हमार मीटर दौड़ में अंकिता ध्यानी ने जीता स्वर्ण :-

महिलाओं की पांच हमार मीटर दौड़ में उत्तराखंड की महिला एथलीट अंकिता ध्यानी ने पहले स्थान पर रहकर (National Games) स्वर्ण पदक जीता है। वहीं उनके अलावा इसी दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव दूसरे और इसी राज्य की पूनम सोनुने तीसरे स्थान पर रही हैं।

Ankita Dhyani
image source via getty images

इसके अलावा उत्तराखंड को दूसरा (National Games) स्वर्ण पदक कयाकिंग महिला वर्ग की 500 मीटर स्पर्धा में सोनिया और रोजी देवी की जोड़ी ने दिलाया। वहीं पुरुष वर्ग की कयाकिंग 500 मीटर स्पर्धा में प्रभात कुमार और हर्षवर्धन की जोड़ी ने इस बार (National Games) रजत पदक जीता है। इसके अलावा महिला वर्ग कैनोइंग डबल 500 मीटर स्पर्धा में उत्तराखंड की मीरा दाव व रामकन्या डांगी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता है।

Ankita Dhyani
image source via getty images

नेशनल गेम्स (National Games) में इस बार मॉडर्न पेंटाथलॉन महिला वर्ग टीम स्पर्धा में कोमल चौहान, भार्गवी रावत, ममता खाती ने उत्तरखंड के लिए रजत पदक जीता है। जबकि पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड को कांस्य पदक मिला है। उनकी टीम में इस बार अमन चौहान, अंकित शर्मा, रविंद्र सिंह, हर्षवर्धन, रोहित नेगी, यर्थात देशवाल शामिल रहे।

Ankita Dhyani
image source via getty images

इसके अलावा (National Games) महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पूजा मेहरा, अंजीता, सबा अंजुम, भूमिका, दृष्टि चौहान व मंथलेश ने अपने राज्य को कांस्य पदक दिलाया। जबकि जैवलिन थ्रो में विकास शर्मा को कांस्य पदक मिला है। वहीं महिला वर्ग की मॉडर्न पेंटाथलॉन व्यक्तिगत स्पर्धा में भार्गवी रावत ने कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा कुश्ती 65 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड के अभिषेक को रजत व फ्री स्टाइल 125 किलोग्राम वर्ग में जय प्रकाश ने राज्य को कांस्य पदक मिला है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version