WPL 2025, MIW vs RCBW: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) का सातवाँ मैच मुंबई इंडियंस (MIW) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW) के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला 21 फरवरी 2025 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद ही मजेदार होगा, क्योंकि दो चैंपियन टीमें इस सीजन पहली बार एक-दूसरे से भिड़ने जा रहीं हैं। आईपीएल में दोनों टीमों का फैन बेस काफी बड़ा है, जिसका फायदा उन्हें WPL में भी मिलता है। बेंगलुरु के घरेलू दर्शक इस मैदान पर स्मृति मंधाना और उनकी टीम के लिए चीयर करते हुए नजर आएंगे। यहाँ हम आपको मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट की जानकारी देने जा रहे हैं।
एक नजर हेड टू हेड रिकॉर्ड पर

दोनों टीमें संतुलित और मजबूत हैं, लेकिन घरेलू मैदान का फायदा और वर्तमान फॉर्म को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी नजर आता है। हालांकि, मुंबई इंडियंस की टीम में मैच विजेता खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। अभी तक दोनों टीमो के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं जिसमे मुंबई इंडियंस ने 3 जबकि, आरसीबी ने 2 मुकाबलों में बाजी मारी है।
MIW vs RCBW, Live Streaming: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
मुंबई इंडियंस (MIW) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW) की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की जाएगी। यहां आप अलग-अलग भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं। बता दें कि, यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जायेगा।
WPL 2025: यूपी वॉरियर्ज और दिल्ली कैपिटल्स का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहाँ देखें?
यूपी वॉरियर्ज और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर की जाएगी। इसका लाइव टेलीकास्ट भारत के अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







