Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

Yograj Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑल राउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने महेंद्र सिंह धोनी पर अब यू-टर्न लिया है। इस मौजूदा समय के महानतम क्रिकेटरों में से एक माने जाने वाले एमएस धोनी को हर कोई पसंद करता है। जहां पर कुछ लोग उनकी निडर बल्लेबाजी की काफी प्रशंसा करते हैं। वहीं अन्य कुछ लोग उनकी सफलतम नेतृत्व की क्षमता से प्रेरणा लेते है।

yograj singh
image source via getty images

लेकिन इस बीच कुछ महान व्यक्ति कहते है कि हर किसी को खुश कर पाना काफी मुश्किल होता है। तभी तो इस दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज के कई वर्षों से कुछ कट्टर आलोचक भी रहे हैं। उनमें से पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) उनके सबसे प्रमुख आलोचक थे।

युवराज के पिता ने पहले की थी दिग्गज कप्तान की आलोचना :-

पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह (Yograj Singh) ने साल 2011 में विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ कई विवादास्पद टिप्पणियां की थीं। तब उन्होंने धोनी पर अपने बेटे की पीठ में छुरा घोंपने और उसके करियर को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

Ms Dhoni- Indians Who Did Not Score a Century in IPL
image source via getty images

इसी तरह से उन्होंने (Yograj Singh) अपने विभिन्न विवादास्पद बयानों के माध्यम से धोनी के कट्टर विरोधी बनने का तमगा भी हासिल किया था। लेकिन अभी भारत के महान कप्तान के बारे में उनकी टिप्पणियों ने सभी क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया है।

Yograj Singh ने की धोनी तारीफ :-

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह (Yograj Singh) के पिता योगराज सिंह ने अब पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। इस बीच उन्होंने धोनी की उन खूबियों को उजागर किया है जो उनको खिलाड़ी और नेता दोनों के लिहाज से बाकी लोगों से अलग बनाती हैं।

5 Indian Players Who Have Played The Most International Matches
image source via getty images

आगे युगराज सिंह (Yograj Singh) ने अपने बयान में कहा कि, “मुझे धोनी एक बहुत ही प्रेरित कप्तान लगते हैं। जो लोगों को बता सकते हैं कि क्या करना है। धोनी के बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि वह विकेट को पढ़कर गेंदबाजों को बता सकते थे कि कहां गेंदबाजी करनी है।” ये सब बातें योगराज सिंह ने यूट्यूब शो अनफिल्टर्ड बाय समदिश में कहीं है।

Which Indian player has not scored a century in IPL
image source via getty images

इसके आगे उन्होंने (Yograj Singh) कहा कि, “मुझे उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह लगी कि वह निडर व्यक्ति थे। इसी बीच उन्होंने कहा कि अगर आपको ऑस्ट्रेलिया में याद हो तो मिचेल जॉनसन ने उन्हें ग्रिल पर मारा था और वह बिल्कुल भी नहीं हिले थे। वह अपनी जगह पर ही खड़े रहे थे। इसके बाद धोनी ने जॉनसन की अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया था। ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जो ऐसा जवाब देते हैं।

इसके अलावा अब मीडिया में धोनी के हमेशा विरोधी होने की उनकी छवि को देखते हुए किसी ने भी उनसे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान की प्रशंसा करने की उम्मीद नहीं की थी। तभी तो अब उनकी इस टिप्पणी ने कई लोगों को चौंका दिया है।

Paris Olympics 2024: Swapnil Kusale get Inspiration from Dhoni's life?
image source via getty images

इस बीच एक यूजर ने लिखा ने लिखा है कि, “अब थाला को नए नफरत करने वालों की जरूरत है। क्यूंकि अब पुराने लोग उनके प्रशंसक बन गए हैं।” इसी बीच दूसरे ने टिपण्णी की है कि, “मुझे विश्वास नहीं होता कि यह वही योगराज सिंह हैं जिन्हें हम जानते हैं। तभी तो धोनी को लेकर योगराज सिंह के इस बड़े बदलाव के बारे में आप क्या सोचते हैं। उनके इस बड़े बदलाव के पीछे क्या कारण हो सकता है। इसके लिए आप ही हमें अपने विचार बताइए।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version