इतालवी खिलाड़ी Matteo Berrettini ने ब्रिटिश खिलाड़ी Cameron Norrie को पहले राउंड में हराकर Australian Open 2025 से बाहर करने के बाद स्पेनिश दिग्गज Rafael Nadal के लिए दिल छू लेने वाली बात कही।
28 वर्षीय मैटेओ बेरेटिनी ने कैमरून नूरी के खिलाफ इस मुकाबले में टाई ब्रेकर में हारने के बाद अपना पहला सेट गंवा दिया, लेकिन 6-4, 6-1, 6-3 से लगातार अगले तीन सेट जीतकर 6-7, 6-4, 6-1, 6-3 से जीत हासिल की। उन्होंने इस मुकाबले में एक भी सर्विस गेम नहीं गंवाया, जो उनकी आत्मविश्वास और जीत का सबसे बड़ा कारण रहा।

2022 के बाद से यह पहली बार है, जब बेरेटिनी मेलबर्न में पहले राउंड को क्वालीफाई कर चुके हैं। आखिरी बार वह सेमीफाइनल तक पहुँचे थे, जहाँ उन्हें राफेल नडाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने मैच के बाद एक इंटरव्यू में स्पेनिश दिग्गज नडाल के साथ अपने आखिरी चार मुकाबलों को याद करते हुए कहा, “यह कभी आसान नहीं होता। मुझे याद है कि कुछ साल पहले मैं यहाँ एक बहुत अच्छे लेफ्टी के खिलाफ हार गया था।”
मैटेओ बेरेटिनी ने राफेल नडाल के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में दूसरे राउंड में पहुँच चुके बेरेटिनी ने इंटरव्यू में नडाल के नाम एक दिल छू लेने वाला संदेश भी भेजा। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले साल नडाल के रिटायरमेंट के बाद टूर पर उनकी मौजूदगी की बहुत कमी महसूस हुई।
मैटेओ बेरेटिनी ने राफेल नडाल के लिए कहा, “हम उन्हें नमस्ते कहते हैं और उनकी कमी महसूस करते हैं।”
बता दें कि, तीन साल पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दो सेट में नडाल ने बेरेटिनी पर दबदबा बनाया था, लेकिन तीसरे सेट में इतालवी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए व्हाइटवॉश से बचने की कोशिश की। उस मैच का फैसला चौथे सेट में हुआ, जिसमें नडाल ने जीत हासिल की और फाइनल में पहुंचे।

फाइनल मुकाबले में नडाल ने डेनियल मेदवेदेव के खिलाफ दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता। सेमीफाइनल में नडाल का सामना करने से पहले बेरेटिनी ने कहा था कि, प्रतिष्ठित रॉड लेवर एरिना में अनुभवी खिलाड़ी से भिड़ना हमेशा से ही उनके बचपन का सपना था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







