Saturday, March 7

वैभव सूर्यवंशी ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वे पुरुषों की लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड 14 साल और 272 दिन की उम्र में बनाया। विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में उन्होंने बिहार की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 36 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके बाद भी वे नहीं रुके और 84 गेंदों में 190 रन बना दिए। इस पारी में उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, साथ ही उन्होंने 16 चौके और 15 छक्के लगाया। इस आर्टिकल में हम आपको लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

ये हैं लिस्ट ए क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के 5 खिलाड़ी

5. नासिर जमशेद (2006)- 16 वर्ष 92 दिन

टॉप 5 खिलाड़ियों में नासिर जमशेद का नाम भी शामिल है। उन्होंने 8 मार्च 2006 को कराची डॉल्फिन्स की ओर से लाहौर लायंस के खिलाफ मैच खेला। उस समय उनकी उम्र 16 साल और 92 दिन थी। उन्होंने 114 गेंदों में 117 रन बनाए। नासिर एक अच्छे सलामी बल्लेबाज थे। बाद में उन्होंने पाकिस्तान के लिए 48 वनडे मैच खेले। साल 2013 में उन्होंने नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली, जो उनके करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जाता है।

4. उस्मान तारिक (2000)- 16 वर्ष 91 दिन

उस्मान तारिक ने साल 2000-01 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस्लामाबाद और गुजरांवाला के बीच खेले गए मैच में उन्होंने 16 साल और 91 दिन की उम्र में चौथा स्थान बनाया। वे बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज थे। उन्होंने बहुत कम उम्र, सिर्फ 13 साल में क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच खेले और लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन किया।

3. रियाज़ हसन (2018)- 16 वर्ष 9 दिन

तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रियाज हसन का नाम आता है। उन्होंने साल 2018 में 16 साल और 9 दिन की उम्र में घरेलू एकदिवसीय मैच में शतक बनाया। यह शतक उन्होंने बूस्ट रीजन की ओर से बंद-ए-अमीर के खिलाफ लगाया था। 2002 में जन्मे रियाज हसन ने बाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जगह बना ली। उन्होंने टेस्ट और वनडे मैच खेले और अफगानिस्तान की मजबूत होती बल्लेबाजी का अच्छा उदाहरण बने।

2. जहूर इलाही (1986)- 15 वर्ष 209 दिन

सूर्यवंशी से लगभग 40 साल पहले ज़हूर इलाही ने एक खास रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने यह उपलब्धि साल 1986 में पाकिस्तान ऑटोमोबाइल्स और रेलवे के बीच खेले गए विल्स कप मैच में हासिल की। उस समय उनकी उम्र 15 साल और 209 दिन थी।

ज़हूर इलाही एक ऑफ-स्पिन गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज थे। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वे ज्यादा सफल नहीं हो पाए। उन्होंने केवल एक टेस्ट और 10 वनडे मैच खेले।

1. वैभव सूर्यवंशी (2025)- 14 वर्ष 272 दिन

भारतीय के युवा वैभव सूर्यवंशी ने एक नया इतिहास रच दिया है। वे लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 14 साल और 272 दिन की उम्र में किया। विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में बिहार की ओर से खेलते हुए उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके साथ ही वैभव ने सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने यह आंकड़ा 59 गेंदों में पूरा किया। बाद में वे 84 गेंदों में 190 रन बनाकर आउट हुए। उनकी यह पारी बहुत ही शानदार और यादगार रही।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version