Thursday, June 11

Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) में अब तक भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। इस मुकाबले को जीत कर भारत ने अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस बार भारत ने (Asian Champions Trophy) में मलेशिया को 8-1 से हराया है। तीन गोल दागने वाले राजकुमार पाल मैच के हीरो रहे।

Indian hockey team
image source : X

इस बार भारतीय हॉकी टीम ने युवा स्ट्राइकर राजकुमार पाल की हैट्रिक के दम पर मलेशिया को 8-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ अब भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) के सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर लिया। इस मुकाबले में राजकुमार (तीसरा, 25वां और 33वां मिनट ) के अलावा अराइजीत सिंह हुंडल ( छठा और 39वां मिनट), जुगराज सिंह (सातवां मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (22वां मिनट ) और उत्तम सिंह (40वां मिनट ) ने गोल दागे। जबकि मलेशिया के लिए अखिमुल्लाह अनवर (34वां मिनट ) ने एकमात्र गोल किया।

Asian Champions Trophy टॉप पर रहकर भारत ने की सेमीफाइनल में एंट्री :-

Indian hockey team
image source : X

इस समय भारत तीन मैच जीतकर 9 अंक के साथ शीर्ष पर है। तभी तो टॉप पर रहते हुए भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री की है। अभी यह 6 टीमों का टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शीर्ष चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने मेजबान चीन को 3-0 और जापान को 5-1 से हराया था।

Asian Champions Trophy अगला मुकाबला पाकिस्तान से :-

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अब इस टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम का सामना गुरुवार को कोरिया से और शनिवार को पाकिस्तान से होगा। इससे पहले भारत और मलेशिया के बीच पिछले साल 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जब मुकाबला हुआ था तो भारतीय टीम हाफटाइम तक 1-3 से पीछे थी। इसके बाद भारतीय टीम ने मैच में वापसी करते हुए 4-3 से जीत दर्ज करके खिताब जीता था।

Indian hockey team
image source : X

इस समय भारतीय स्ट्राइकरों ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पांच फील्ड गोल किए है। इसके अलावा जुगराज, हरमनप्रीत और उत्तम ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया है। वहीं इस मुकाबले में भारत ने आक्रामक शुरूआत करते हुए पहले ही क्वार्टर में लगातार हमले बोले। तभी तो राजकुमार ने तीसरे ही मिनट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अकेले दम पर गेंद को गोल के भीतर डाला। वहीं इसके तीन मिनट बाद अराइजीत ने भारत की बढत दुगुनी कर दी।

Asian Champions Trophy खिलाड़ियों ने आक्रामक रवैया दिखाया :-

इसके 1 मिनट बाद ही भारत के जुगराज ने पेनल्टी कॉर्नर भुनाकर भारत को पहले ही क्वार्टर में 3-0 की बढत दिला दी। इसके बाद खेल के दूसरे क्वार्टर में मलेशिया ने आक्रामक शुरूआत की और पेनल्टी कॉर्नर भी बनाया। लेकिन फिर भी यह टीम गोल नहीं कर सकी भारतीय टीम को भी खेल के 22वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से एक पर हरमनप्रीत ने गोल किया। इसके बाद फिर कुछ मिनट बाद राजकुमार ने अराइजीत और उत्तम के शानदार मूव पर अपना दूसरा गोल किया।

Indian hockey team
image source : X

इसके बाद फिर खेल के तीसरे हाफ के तीसरे मिनट में ही राजकुमार ने सीनियर स्तर पर अपनी पहली हैट्रिक पूरी करते हुए विवेक सागर प्रसाद के पास पर तीसरा गोल किया। मलेशिया की टीम के लिए इस मैच में अनवर ने एक मात्र गोल दागा। इसके बाद फिर खेल में भारत के लिए अराइजीत ने नीलाकांता के पास पर गोल किया, जबकि उत्तम ने पेनल्टी कॉर्नर पर रिबाउंड के जरिये गोल दागा। वहीं इससे पहले एक अन्य मुकाबले में पाकिस्तान ने जापान को 2-1 से हराया।

ये भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी में से कौन है सबसे बेहतर फुटबॉलर?

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version