Wednesday, February 11

Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने चीन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया है। इस बार भारत अपने पहले ही मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन की तरह ही खेला। इस मुकाबले में भारत के लिए सुखजीत, उत्तम सिंह और अभिषेक ने गोल किए।

Indian hockey team
image source : X

अभी हाल ही में भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीता था। तभी तो इस पहले मुकाबले में खेलते हुए भारत की तरफ से सुखजीत ने जहां पहला गोल किया तो वहीं उत्तम सिंह ने दूसरा जबकि मैच के तीसरे क्वार्टर में अभिषेक ने गोल दागा।

Asian Champions Trophy भारत ने लगातार तीन क्वार्टर में किए गोल :-

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) में भारत का दबदबा रहता है। तभी तो इस मुकाबले में भी भारतीय हॉकी टीम का लगातार दबदबा देखने को मिला है। इस मुकाबले के पहले हॉफ के 14वें मिनट में सुखजीत ने गोल करते हुए अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। इसके बाद फिर खेल के दूसरे हाफ में उत्तम सिंह ने गोल कर दिया।

Indian hockey team
image source : X

जिससे भारत इस मुकाबले में 2-0 से आगे हो गया। वहीं इसके बाद फिर खेल के तीसरे क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम ने चीन की इस अनुभवहीन टीम पर से अपने दवाब को कम नहीं होने दिया। इसके बाद फिर भारतीय हॉकी खिलाड़ी अभिषेक ने रिवर्स हिट पर गोल कर दिया। इसके बाद फिर खेल के चौथे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हो सका।

Asian Champions Trophy भारत ने चार बार इस ट्रॉफी को किया है अपने नाम :-

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) हॉकी में सदा ही भारत का दबदबा देखने को मिलता है। क्यूंकि भारतीय हॉकी टीम ने चार बार इस ट्रॉफी को जीत कर अपने नाम किया है। तभी तो इस बार भी भारत ने जीत के साथ शुरुआत करते हुए अपने इस दबदबे को कायम रखा है। अब इस टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम का अगला मुकाबला 9 सितंबर को जापान की टीम से होगा।

Indian hockey team
image source : X

इसके बाद फिर भारतीय टीम का अगला मुकाबला 11 सितंबर को मलेशिया की हॉकी टीम के साथ है। इसी टीम के खिलाफ ही भारतीय हॉकी टीम ने पिछली बार का फाइनल मुकाबला भी जीता था। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम का सबसे कड़ा मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान की हॉकी टीम के साथ होगा।

Asian Champions Trophy में छह टीमें ले रही है हिस्सा :-

Indian hockey team
image source : X

भारतीय हॉकी टीम के साथ इस बार छह टीमें हिस्सा ले रहीं है। इस बार इस टूर्नामेंट में भारत के साथ चीन, कोरिया, जापान, मलेशिया, और पाकिस्तान की टीमें हिस्सा ले रहीं है। भारत अपना सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान खिलाफ खेलेगा। जबकि इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

Asian Champions Trophy में सबसे सफल टीम रही है भारत :-

Indian hockey team
image source : X

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) में अभी तक भारत सबसे सफल टीम भी रही है। क्यूंकि भारतीय हॉकी टीम ने पिछला खिताब भी जीता था। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक भारत ने चार खिताब और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया ने भी साल 2021 में अपना इकलौता खिताब जीता था।

ये भी पढ़ें: यूएस ओपन 2024 के पुरुष एकल फाइनल मैच में जैनिक सिनर ने रचा इतिहास, फाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को हराया

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version