Wednesday, June 10

US Open 2024 : इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) के पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। इस फाइनल मुकाबले में उन्होंने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को सीधे सेटों में हराया। वहीं यह सिनर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इसके अलावा इटली के किसी खिलाड़ी ने पहली बार यूएस ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब भी जीता है।

Jannik Sinner
image source : X

इस बार सिनर ने यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) के पुरुष सिंगल्स के फाइनल मुकाबले को जीत लिया है। इस फाइनल मुकाबले में सिनर की टक्कर अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज से थी। तभी तो इस बार फाइनल मुकाबले को सिनर ने सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 7-5 से जीत कर अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही अब वह यूएस ओपन का खिताब जीतने वाले पहले इटैलियन खिलाड़ी बन गए हैं।

US Open 2024 सिनर ने एक ही साल में जीते दो ग्रैंड स्लैम :-

इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 भी जीता था। इसके अलावा सिनर ने 55 मुकाबले और 6 खिताब जीते हैं। तभी तो अब इस यूएस ओपन 2024 के खिताब को जीत कर सिनर ने इस टेनिस की दुनिया में अपने दबदबे को और भी मजबूत कर लिया है।

Jannik Sinner
image source : X

इटली का यह स्टार टेनिस खिलाड़ी अभी दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भी हैं। वहीं इसके अलावा सिनर को कार्लोस अल्कराज के साथ टेनिस का भविष्य माना जा रहा हैं। वहीं अल्कराज ने अब तक चार ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीत कर अपने नाम कर लिए हैं। अभी हाल ही में उन्होंने फ्रेंच ओपन और विंबलडन अपने नाम किया है।

US Open 2024 यूएस ओपन जीत पर क्या बोले सिनर :-

यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) के खिताब को जीत कर जैनिक सिनर ने कहा कि, ” यह खिताब मेरे लिए बहुत मायने रखता है। सिनर ने कहा कि मैं न्यू यॉर्क आने से पहले थोड़े परेशान था। क्यूंकि मेरे दो ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आए थे। लेकिन इस बार उनको किसी भी तरह की सजा नहीं मिली थी। तभी तो मेरे टेनिस करियर का यह दौर मेरे लिए आसान नहीं रहा है। लेकिन फिर भी मेरे परिवार और टीम ने मेरा पूरा साथ दिया है।”

Jannik Sinner
image source : X

इस जीत को सिनर ने अपनी बीमार चाची को समर्पित कर दिया। इसके अलावा मुझे टेनिस से बहुत ही प्यार है। कोर्ट से बाहर भी एक जिंदगी होती है। तभी तो मैं इस ट्रॉफी को अपनी चाची को समर्पित करना चाहता हूं क्यूंकि वह अभी ठीक नहीं है। क्यूंकि मुझे अभी यह नहीं पता है कि वह मेरी जिंदगी में और कितने समय तक रहने वाली है।”

US Open 2024 टेलर फ्रिट्ज का टूटा सपना :-

Jannik Sinner
image source : X

इस बार टेलर फ्रिट्ज साल 2003 में एंडी रोडिक के बाद यूएस ओपन जीतने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बनना चाहते थे। इस बार यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) के इस फाइनल मुकाबले में फ्रिट्ज को आर्थर ऐश स्टेडियम में दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला था। इस बार फाइनल मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में कई नामी हस्तियां भी मौजूद थी। इस बार पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट अपने बॉयफ्रेंड और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्से के साथ इस फाइनल मैच को देखने पहुंची थीं।

ये भी पढ़ें: आर्यना सबालेंका ने जीता करिअर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब, फाइनल में जेसिका पेगुला को दी मात

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version