Pro Hockey League: एफआईएच प्रो हॉकी लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के साथ पूरे निर्धारित समय में 2-2 से बराबरी का स्कोर किया। उसके बाद शूटआउट में अर्जेंटीना को भारत ने 5-4 से हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए मनदीप सिंह और ललित कुमार उपाध्याय ने गोल किये।

जबकि इस मैच में अर्जेंटीना की तरफ से भारत के खिलाफ गोल लुकास मार्टिनेज और टॉमस डोमेने ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किये। वहीँ अब बात करते है शूटआउट की तो शूटआउट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने अर्जेंटीना के खिलाफ दो – दो गोल किये। जबकि एक गोल अभिषेक ने किया।

इस मैच के पहले हाफ में भारत और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला काफी कड़ा देखने को मिला। तभी तो छठे नंबर पर काबिज इस भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में अपना दबदबा बनाये रखा। लेकिन उससे एक रैंक निचले पायदान वाली टीम अर्जेंटीना ने उसके बाद काफी अच्छा खेल दिखया।

भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना के हाथों मिली 0-5 से हार :- एफआईएच प्रो हॉकी लीग में भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना की महिला हॉकी टीम से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय महिला हॉकी टीम ने तभी तो हर क्वार्टर में अर्जेंटीना के हाथों गोल खाये।

इस मैच में अर्जेंटीना की महिला टीम के लिए जूलिएटा यानकुनास ने दो गोल किये। ऑगस्टीना गोरजेलानी ने भी भारत के खिलाफ अर्जेंटीना के लिए एक गोल दागा। इस मैच में अर्जेंटीना के लिए वेलेंटीना रापोसो ने भी एक गोल किया। वहीँ भारत के खिलाफ इस मैच में अर्जेंटीना के लिए विक्टोरिया मिरांडा ने भी एक गोल किया।

इस बार पहली बार भारतीय टीम नए कोच हरेंद्र सिंह की कोचिंग में खेल रही है। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता देवी को बाहर रखा हुआ है और उनकी जगह अब बिच्छू देवी को इस मैच में गोलकीपिंग करने का मौका मिला है। अब भारत अपना अगला मुकाबला कल बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी।

ये भी पढ़ें: जानें कौन हैं वो भारतीय महिला पहलवान, जिन्होंने मेडल के साथ-साथ जीता फैंस का दिल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version