Thursday, February 12

Google News Sports Digest Hindi

Indian men hockey team: विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ होने वाली आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए हॉकी इंडिया ने 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men hockey team)  की घोषणा कर दी हैं। वहीं इस बार भारत और जर्मनी के बीच यह दोनों मुकाबले 23 और 24 अक्टूबर को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम दिल्ली में खेले जाएंगे।

Indian men hockey team
image source vis getty images

इस बार भारतीय हॉकी टीम (Indian men hockey team) की अगुवाई हरमनप्रीत सिंह करने वाले है। जबकि टीम की उप कप्तानी विवेक सागर प्रसाद करने वाले है। इसके अलावा इस सीरीज में भारतीय मिडफील्डर हार्दिक सिंह चोटिल होने के चलते खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

Indian men hockey team दो खिलाड़ी करेंगे अपना डेब्यू :-

इसके अलावा इस द्विपक्षीय सीरीज में राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लागेट अपना अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण करने वाले है। वहीं इस बार टीम (Indian men hockey team) के चयन पर भारतीय टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा है कि, ” हम सभी अगले सप्ताह दिल्ली के मैदान पर जर्मनी से होने वाले मुकाबले के लिए बहुत उत्साहित हैं।

Indian men hockey team
image source vis getty images

अभी हाल ही के सालों में भारत (Indian men hockey team) और जर्मनी के बीच काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। तभी तो अब हम सभी दिल्ली में मुकाबला खेलने को लेकर काफी उत्साहित है। इसके अलावा इस बार हमने जो टीम चुनी है वह काफी अनुभवी है।

Indian men hockey team
image source vis getty images

क्यूंकि इस बार इस भारतीय टीम (Indian men hockey team) में कांस्य पदक जीतने वाली पेरिस ओलंपिक टीम के कई खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं इसके अलावा इस बार भारतीय हॉकी खिलाड़ी राजिंदर और आदित्य भी अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले है। क्यूंकि इस बार इन दोनों ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं भारतीय हॉकी टीम (Indian men hockey team) आज दोपहर बेंगलुरु से नई दिल्ली पहुंच गई है।

जर्मनी के साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिए Indian men hockey team इस प्रकार :-

गोलकीपर :- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर :- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, संजय, सुमित और नीलम संजीव जेस

मिडफील्डर :- मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), विष्णु कांत सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, मो. राहील मौसीन, राजिंदर सिंह फॉरवर्ड्स, मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे और दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version