Sunday, March 22
Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर दीपिका ने शानदार गोल करते हुए मैजिक स्किल पुरस्कार जीत लिया है। इस भारतीय स्ट्राइकर ने यह गोल फरवरी 2025 में प्रो लीग के भुवनेश्वर चरण के दौरान किया था। तब यह मैच कलिंग स्टेडियम में खेला गया था। उस समय यह मैच निर्धारित समय में 2-2 से बराबर रहा था। इसके बाद भारत ने शूटआउट में नीदरलैंड को हराया था।

भारतीय स्ट्राइकर दीपिका ने जीता मैजिक स्किल पुरस्कार :-

एफआईएच प्रो लीग 2024-25 सत्र के भुवनेश्वर चरण के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ किए गए अपने मैदानी गोल के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर दीपिका ने पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार जीता है। इसके अलावा एफआईएच हॉकी प्रो लीग के 2024-25 सत्र के लिए पोलिग्रास मैजिक स्किल अवार्ड के विजेता का फैसला विश्व भर के हॉकी खेल प्रेमियों के मतदान के आधार पर किया गया था।
Deepika
Deepika
इसके अलावा उन्होंने यह गोल फरवरी 2025 में प्रो लीग के भुवनेश्वर चरण के दौरान किया था। तब यह मैच कलिंग स्टेडियम में खेला गया था। उस समय यह मैच निर्धारित समय में 2-2 से बराबर रहा था। इसके बाद भारत ने शूटआउट में नीदरलैंड को हराया था। उस समय भारतीय टीम जब मैच में दो गोल से पीछे चल रही थी, तब दीपिका ने अपनी टीम के लिए खेल के 35वें मिनट में यह अविश्वसनीय गोल किया था। तब उन्होंने नीदरलैंड की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए बायीं ओर से शानदार तरीके से ड्रिबल किया, बेसलाइन को छुआ और एक डिफेंडर की स्टिक के ऊपर से गेंद को आगे निकालकर गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को नेट में पहुंचा दिया।
Deepika
Deepika
इसके बाद भारतीय स्ट्राइकर दीपिका ने कहा है कि, “यह पुरस्कार पाकर मैं सचमुच सम्मानित महसूस कर रही हूं। क्यूंकि नीदरलैंड जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ गोल करना मेरे लिए सचमुच में विशेष पल था और अब यह सम्मान पाना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं अपने साथियों, कोचों, परिवार और दोस्तों का शुक्रिया अदा करती हूं जो हर दिन मेरा हौसला बढ़ाते रहते हैं।”
Deepika
Deepika
इसके आगे उन्होंने कहा कि, “यह पुरस्कार सिर्फ़ मेरा नहीं है, यह भारतीय हॉकी का है। चलिए हम सब मिलकर आगे बढ़ते रहें।” वहीं इस बार दीपिका को इस पुरस्कार के लिए स्पेन की पैट्रिशिया अल्वारेज़ के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किए गए गोल तथा ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के इंग्लैंड के खिलाफ सामूहिक प्रयास से किए गए गोल के साथ नामांकित किया गया था। जबकि पुरुष वर्ग में यह पुरस्कार बेल्जियम के विक्टर वेगनेज़ को मिला है। उन्होंने स्पेन के खिलाफ गोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version