Saturday, March 14

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का एफआईएच प्रो लीग के लिए ऐलान हो गया है। इस युरोपिय चरण के लिए ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा इस दौरान भारतीय टीम में कोच के रूप में नया चेहरा देखने को मिलेगा। अब भारतीय टीम का कोच क्रेग फुल्टोन को बनाया गया है और उनका ये टीम के साथ पहला टूर्नामेंट होने वाला है।

इस दौरे को भारतीय टीम जीत हासिल करके अपनी लय को शानदार बनाने की कोशिश करेगी। हालांकि एफआईएच के पिछले चरण में भारतीय टीम विश्न चैंपियन जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपराजय रही थी और इस बात को टीम इंडिया भूलाना चाहेगी। भारतीय हॉकी टीम का इस दौरे में लंदन में बेल्जियम और ब्रिटेन से होगा। इसके अलावा नीदरलैंड में उसे अर्जेंटिना और नीदरलैंड से खेलना होगा। इस दौरे के लिए अपनी शादी के चलते घरेलू मैच से बाहर रहे गोलकीपर कृष्ण बाहादुर पाठक की टीम में वापसी हो चुकी है। इसके अलावा इस बार टीम में पी आर श्रीजेश भी होंगे।

Indian Hockey Team
Photo Source: Twitter

भारतीय टीम का स्क्वॉड

गोलकीपर- कृष्ण बहादुर पाठक, पी आर श्रीजेश

डिफेंडर- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, मनदीप मोर, गुरिंदर सिंह

मिडफील्डर- हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, शमशेर सिंह

भारतीय टीम : 

गोलकीपर : कृष्ण बहादुर पाठक, पी आर श्रीजेश

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह (कप्तान) ,अमित रोहिदास,जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, मनदीप मोर, गुरिंदर सिंह

मिडफील्डर : हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड : सिमरनजीत सिंह, अभिषेक, ललित उपाध्याय, एस कार्ति, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल और मनदीप सिंह।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version