Wednesday, February 11

Hockey series: भारतीय महिला हॉकी टीम पांच मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। तभी तो भारतीय टीम का यह दौरा जून में शुरू होने वाले एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण की तैयारी को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम :-

पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। इस बात की जानकारी हॉकी इंडिया ने बीते गुरुवार को दी है। वहीं भारतीय टीम की यह पांच मैचों की सीरीज 26 अप्रैल से चार मई तक चलने वाली है। इस सीरीज की शुरुआत भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 26 और 27 अप्रैल को खेले जाने वाले दो मैचों से करने वाली है।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

इसके बाद फिर भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के खिलाफ भी तीन मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस बार ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम से खेले जाने वाले यह तीनों मैच एक, तीन और चार मई को खेले जाएंगे। इस बार ये सभी मैच पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। तभी तो भारतीय टीम का यह दौरा जून में शुरू होने वाले एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण की तैयारी को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

इस समय भारतीय महिला हॉकी टीम नौवें स्थान पर काबिज है। इससे पहले भारतीय टीम ने एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के दौरान अपने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया था। लेकिन इन दोनों टीमों के बीच साल 2013 के बाद खेले गए 16 मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने 10 में जीत हासिल की है। जबकि भारतीय टीम को केवल 3 मैचों में ही जीत मिली है। इस दौरान तीन मैच ड्रा भी रहे हैं।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

इसके बाद अब भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे के संदर्भ में बात करते हुए कहा है कि, “भारतीय टीम का यह दौरा एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए हमारी तैयारियों को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है। क्यूंकि इस समय ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से हमारे सभी खिलाड़ियों को अपने खेल का आकलन करने का अच्छा मौका भी मिलेगा।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version