Saturday, March 21

CWG 2030: भारत ने साल 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने का पूरा भरोसा जताया है। इस बीच भारत के खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि, “मुझे जानकारी मिली है कि कनाडा और नाइजीरिया ने भी 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के अधिकार हासिल करने में अपनी रुचि दिखाई है। लेकिन फिर भी हमें पूरा विश्वास है कि भारत को साल 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल जाएगी।

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करना चाहता है भारत :-

Commonwealth Games
Commonwealth Games

भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया को इस बार पूरा भरोसा है कि कनाडा और नाइजीरिया के बोली लगाने में रुचि दिखाने के बावजूद हमको साल 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अधिकार मिल जाएगा। इससे पहले कनाडा और नाइजीरिया दोनों ने 31 मार्च की समय सीमा पूरी होने से पहले मेजबानी में दिलचस्पी (ईओआई) की प्रस्तुति पेश की थी।

मनसुख मांडविया ने दिया बयान :-

भारत के खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि, “इस बीच अब मुझे यह जानकारी मिली है कि कनाडा और नाइजीरिया ने भी साल 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के अधिकार हासिल करने में अपनी रुचि दिखाई है।

Mansukh Mandaviya
Mansukh Mandaviya

लेकिन फिर भी हमें पूरा विश्वास है कि भारत को साल 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल जाएगी। अब बढ़ती लागत के कारण ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी से हटने के बाद से ही इन खेलों को मेजबान देश मिलने में संघर्ष करना पड़ रहा है।

Commonwealth Games
Commonwealth Games

इसके अलावा विक्टोरिया की जगह अब ग्लासगो अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए आगे आया है। इन गेम्स में अबकी बार मुक्केबाजी, कुश्ती, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन और निशानेबाजी शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा अगर भारत को साल 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलती है तो यह खेल समुदाय को यह दिखाने की दिशा में अच्छा कदम होगा कि वह 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने में सक्षम है।

Commonwealth Games
Commonwealth Games

इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि, “इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के साथ सलाह मश्विरा जारी है और जून में नई आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री के कार्यभार संभालने के बाद भारत अपनी प्रस्तुति देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके आगे मांडविया ने कहा है कि भारतीय खेल मंत्रालय तीन विशेष सामाजिक पहल शुरू कर रहा है जिसमें इस देश के युवाओं की भागीदारी की जरूरत होगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version