Monday, February 2

Lovlina Borgohain: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन अब अपने भारवर्ग में बदलाव करने पर विचार कर रही हैं। इससे पहले ही अब आईओसी ने बीते बुधवार को ओलंपिक 2028 के लिए कार्यक्रम और खिलाड़ियों के कोटा की घोषणा कर दी है। इस बार हुए नए बदलाव के कारण लवलीना को या तो 70 किग्रा तक नीचे जाना होगा या 80 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में अपना भाग्य आजमाना होगा। तभी तो आईओसी के इस फैसले के चलते लवलीना काफी हैरान है।

ओलंपिक के लिए वजन घटाएंगी लवलीना :-

भारत की स्टार पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भी अब अपने भारवर्ग में बदलाव करने पर विचार कर रही हैं। इस बार उन्होंने अपना वजन वर्ग घटाने का सोचा है। अब वह 75 किग्रा भार वर्ग की जगह 70 किग्रा वर्ग में जाने पर विचार कर रही हैं। उन्होंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए उनके मौजूदा 75 किग्रा भार वर्ग को ही खत्म कर दिया है।

Lovlina Borgohain
image source via getty images

इससे पहले हुए साल 2024 पेरिस ओलंपिक में भी भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी भारवर्ग में बदलाव कर अपने नियमित वजन से कम वजन वाले भारवर्ग में हिस्सा लिया था। वहीं फाइनल मैच के दिन उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था और तब उन्हें फाइनल में पहुंचने के बावजूद पदक से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन उन्होंने अपने फाइनल मैच वाले दिन वजन घटाने की काफी कोशिश की थी, लेकिन नहीं घटा सकी थीं।

आईओसी ने किए हैं कई बड़े बदलाव :-

इस बीच आईओसी ने बीते बुधवार को ओलंपिक 2028 के लिए कार्यक्रम और खिलाड़ियों के कोटा की घोषणा भी कर दी थी। इस बार हुए नए बदलाव के कारण लवलीना को या तो 70 किग्रा तक नीचे जाना होगा या 80 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में अपना भाग्य आजमाना होगा। तभी तो आईओसी के इस फैसले के चलते लवलीना काफी हैरान है।

Lovlina Borgohain
image source via getty images

इस बारे में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, “यह मेरे लिए बिल्कुल नई जानकारी है। यह काफी चौंकाने वाली है। मुझे लगता है कि मुझे 70 किग्रा तक नीचे जाना होगा क्योंकि मेरे लिए 80 किग्रा से अधिक तक जाना काफी मुश्किल होगा।”

लवलीना की कोच भी हुई फैसले से हैरान :-

लवलीना की निजी कोच प्रणामिका बोरा भी अब आईओसी के इस फैसले से काफी हैरान दिखीं हैं। इस पर उन्होंने कहा है कि अब उनकी फिटनेस और चिकित्सा मूल्यांकन के बाद ही नए वजन वर्ग को लेकरअंतिम फैसला किया जाएगा।

Lovlina Borgohain
Lovlina Borgohain

इसके बाद उन्होंने कहा है कि, “मैं इस खबर से काफी हैरान हूं। अभी किसी फैसले पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। वह 70 और 80 दोनों वजन वर्गों में लड़ सकती हैं, लेकिन हमें इस पर फैसला करने से पहले कुछ परीक्षण करने होंगे।”

लवलीना का प्राकृतिक वजन है 74 किलोग्राम :-

इस मौजूदा समय में बोरगोहेन का प्राकृतिक वजन 74 किलोग्राम है। इसके आगे उनकी कोच बोरा ने कहा कि उनके बहुत अधिक वजन कम करने से ताकत में कमी आ सकती है।

Lovlina Borgohain
image source via getty images

इसके आगे उन्होंने कहा कि, “इस समय फिलहाल उसका प्राकृतिक वजन 74 किलोग्राम है। अगर वह अपना बहुत अधिक वजन कम करती हैं तो उनकी ताकत में कमी आ सकती है। इसलिए हम बाद में देखेंगे कि उसे किस चीज से अधिक फायदा मिलता है।”

साल 2028 ओलंपिक में शामिल हुई मुक्केबाजी :-

मुक्केबाजी स्पर्धा को पिछले महीने ही साल 2028 ओलंपिक में शामिल करने की पुष्टि की गई थी। इस बार मुक्केबाजी में पहली बार पुरुषों और महिलाओं की समान संख्या (प्रत्येक में सात) शामिल होंगी।

Lovlina Borgohain
image source via getty images

वहीं इस बार नई ओलंपिक महिला श्रेणियों में 51 किग्रा (फ्लाईवेट), 54 किग्रा (बैंथमवेट), 57 किग्रा (फेदरवेट), 60 किग्रा (लाइटवेट), 65 किग्रा (वेल्टरवेट), 70 किग्रा (लाइट मिडिलवेट) और 80 किग्रा से अधिक (हैवीवेट) शामिल हैं। जबकि ओलंपिक के लिए पुरुषों की नई वजन श्रेणियां 55 किग्रा (बैंथमवेट), 60 किग्रा (लाइटवेट), 65 किग्रा (वेल्टरवेट), 70 किग्रा (लाइट मिडिलवेट), 80 किग्रा (लाइट हैवीवेट), 90 किग्रा (हैवीवेट) और 90 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट) हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version