Saturday, June 20

WFI: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ में एक बार फिर से ठन गई है। क्यूंकि स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ में विवाद एक बार फिर से बढ़ गया है। इसके अलावा डब्ल्यूएफआई ने विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस जारी करने और घरेलू टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके बावजूद भी यह भारतीय पहलवान राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गोंडा पहुंच गईं हैं।

विनेश फोगाट और डब्ल्यूएफआई में फिर से ठनी :-

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ में एक बार फिर से ठन गई है। क्यूंकि अभी हाल ही में कुश्ती महासंघ ने विनेश को कारण बताओ नोटिस भेजा था और तब यह स्पष्ट किया था कि वह किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती हैं।

Vinesh Phogat
Vinesh Phogat

लेकिन अब विनेश फोगाट ने इस नोटिस का जवाब देकर यह दावा किया है कि वह राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने के योग्य हैं। वहीं इस बीच अब डब्ल्यूएफआई ने विनेश के शामिल होने का विरोध जताया है और दोहराया कि यह पहलवान इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पात्र नहीं है।

आइए जाने क्यों हो रहा है विनेश का विरोध :-

अभी हाल ही में डब्ल्यूएफआई ने अनुशासनहीनता और डोपिंग विरोधी नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर विनेश को नोटिस भेजा था। इसके अलावा इतना ही नहीं वह जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित की गईं है। क्योंकि उन्होंने यूडब्ल्यूडब्ल्यू के डोपिंग रोधी नियम के तहत संन्यास से वापसी के बाद जरूरी छह महीने का नोटिस पीरियड नहीं दिया है।

Vinesh Phogat
Vinesh Phogat

इसके अलावा यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया था कि अब यदि विनेश दोबारा कुश्ती में वापसी करना चाहती हैं तो उन्हें आईटीए या इंटरनेशनल फेडरेशन को कम से कम छह महीने पहले सूचना देनी होगी और इस दौरान एंटी-डोपिंग टेस्टिंग के लिए भी उपलब्ध रहना होगा। वहीं अब इस 15 पन्नों के नोटिस में डब्ल्यूएफआई ने आरोप लगाया था कि विनेश के आचरण ने राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा किया है।

Vinesh Phogat
image source via getty images

इससे भारतीय कुश्ती की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा डब्ल्यूएफआई ने विशेष रूप से यह भी उल्लेख किया है कि विनेश इस वर्ष 26 जून तक किसी भी घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं। इस प्रतियोगिता में गोंडा में 10 से 12 मई तक होने वाला राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल है।

विनेश ने दिया था नोटिस का जवाब :-

इसके अलावा अब डब्ल्यूएफआई के विनेश को घरेलू टूर्नामेंट में अयोग्य घोषित करने के बावजूद वह गोंडा पहुंच गईं हैं। इस बीच महासंघ ने कहा है कि अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकती हैं। इसके अलावा अब उन्होंने गोंडा पहुंचने के बाद डब्ल्यूएफआई के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की संहिता का रिटायर्ड खिलाड़ियों से जुड़ा नियम 5.6.1 उन पर लागू नहीं होता है।

Vinesh Phogat
image source via getty images

क्योंकि विनेश फोगाट जून में ही यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) को संन्यास के बाद वापसी के अपने फैसले से अवगत करा चुकी हैं। इसके बाद विनेश फोगाट ने अपने जवाब में यह भी कहा है कि उन्होंने यूडब्ल्यूडब्ल्यू को पहले ही अपनी वापसी की जानकारी दे दी थी। इस बीच अब लिहाजा प्रक्रियागत जरूरतें वह पूरी कर चुकी हैं।

विनेश के जवाब से संतुष्ट नहीं महासंघ :-

इसके अलावा अब डब्ल्यूएफआई सूत्रों ने कहा है कि महासंघ उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है और उनका मानना है कि विनेश ने सिर्फ पात्रता के पहलू पर जवाब दिया है। इसके अलावा उनके खिलाफ लगाए गए अनुशासनहीनता के आरोपों का जवाब वह अभी तक नहीं दे सकी हैं। वहीं इस बीच महासंघ ने यह भी कहा है कि गलत धारणा फैलाई जा रही है कि विनेश को भागीदारी से रोकने के लिए राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में चयन के मानदंड बदले गए हैं।

Vinesh Phogat
image source via getty images

इसके अलावा विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं के 50 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक के मैच से पहले अयोग्य करार दिए जाने के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था। इसके बाद विनेश के पति ने कहा था कि उन्होंने आधिकारिक रूप से संन्यास की कभी घोषणा नहीं की थी और सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। लेकिन इस बीच अब डब्ल्यूएफआई का कहना है कि दिसंबर 2024 में यूडब्ल्यूडब्ल्यू के पत्र में कहा गया है कि विनेश ने इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी को इसके बारे में बताया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version