WFI VS Vinesh: विनेश फोगाट ने आरोप लगाया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ में सत्ता में बैठे लोग चाहते हैं कि वह इस खेल को छोड़ दें। इसके अलावा अब भारतीय कुश्ती महासंघ के साथ विवाद के बीच पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास से साफ इनकार कर दिया है। वहीं इस बीच अब विनेश फोगाट ने डब्ल्यूएफआई पर यह निशाना साधा है और उन्होंने कहा है कि महासंघ में सत्ता में बैठे लोग चाहते हैं कि वह इस खेल को छोड़ दें।

विनेश ने साधा डब्ल्यूएफआई पर निशाना :-

इसके अलावा अब विनेश फोगाट ने यह भी आरोप लगाया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ में इस समय सत्ता में बैठे लोग चाहते हैं कि वह इस खेल को छोड़ दें। लेकिन अब उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा है कि वह हार स्वीकार नहीं करेंगी और उनको अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगी।

WFI President Sanjay Singh
image source : X

इसके अलावा डब्ल्यूएफआई ने विनेश को राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए तब तक अयोग्य घोषित कर दिया था, जब तक उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती है।

प्रतियोगिता के लिए गोंडा पहुंचीं विनेश :-

इसके अलावा अब भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट इस प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचीं हैं और यह दावा किया है कि वह मुकाबले में वापसी के लिए पात्र हैं। जबकि कुश्ती महासंघ ने डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास से वापसी करने वाले खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य छह महीने की नोटिस अवधि का हवाला देते हुए कहा कि विनेश को 26 जून 2026 तक अयोग्य घोषित कर दिया है। वहीं इस बीच अब डब्ल्यूएफआई ने उनकी भागीदारी को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है।

Vinesh Phogat
Vinesh Phogat

इसके अलावा डब्ल्यूएफआई अधिकारियों से मिलने के बाद विनेश ने कहा है कि, “आप मुझसे क्या उम्मीद करते हैं। क्या मैं इस खेल से संन्यास ले लूं और दूर हो जाऊं। हार मान लूं। जिससे कि मेरे खिलाफ डब्ल्यूएफआई अधिकारियों की साजिश कामयाब हो जाए। वे चाहते हैं कि मैं कुश्ती छोड़ दूं, मैं थक जाऊं, मैं हाथ जोड़ लूं और चली जाऊं। ये सब कर रहे हैं संजय सिंह, बृज भूषण, उनकी टीम वे सभी जिनका इस पर नियंत्रण है, जिनके पास सत्ता है।

विनेश बोलीं ने कहा 14 दिनों के भीतर दूंगी विस्तृत जवाब :-

इसके अलावा अब भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा है कि उन्होंने डब्ल्यूएफआई के कारण बताओ नोटिस पर संक्षिप्त जवाब भेज दिया है और 14 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने वाली हैं। इसके बाद उन्होंने कहा है कि, “मैंने संजय सिंह से कहा कि मैं 14 दिनों में अपना विस्तृत जवाब दे दूंगी। लेकिन इससे पहले ही मुझे दोषी कैसे माना जा सकता है। इसके अलावा कम से कम 14 दिनों तक तो मुझे मत रोकिए।

Vinesh Phogat
image source via getty images

इसके बाद उनको जो भी कार्रवाई करनी हो, कर लीजिए। लेकिन वह अब भी विस्तृत जवाब देने पर ही अड़े हुए हैं। वहीं अब मैंने 12 दिसंबर को पत्र भेजकर बताया था कि मैं खेल में वापसी करना चाहती हूं और प्रशिक्षण शुरू कर चुकी हूं। फिर भी छह महीने तक इंतजार क्यों किया गया। मैं अब इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची हूं तो अब मुझ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन मुझे यह बात पहले भी बताई जा सकती थी। इस बीच अब ऐसा लगता है कि मुझे प्रतिबंधित करने का पहले से ही फैसला कर लिया गया था। क्यूंकि यह पूरी तरह पूर्व-नियोजित है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version